UP:फतेहपुर में बारिश के साथ गिरे ओले..सैकड़ो बीघे फ़सल बर्बाद..!
On
शुक्रवार देर रात ज़िले के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे..जिससे सैकड़ो बीघे फसलें बर्बाद हो गई..डीएम ने फसलों के नुकसान की जानकारी ली है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
फतेहपुर:शुक्रवार देर रात बेमौसम हुई बारिश किसानों के लिए आफ़त बनकर आई।बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों की सैकड़ो बीघे पकी खड़ी हुई फ़सल बर्बाद हो गई। (fatehpur weather news)

हालांकि बिंदकी तहसील क्षेत्र को छोड़कर शेष ज़िले में ओलावृष्टि की सूचना नहीं है।लेक़िन रुक रुककर कंही हल्की तो कंही तेज बारिश हुई है।
ओलावृष्टि और बारिश के चलते डीएम संजीव कुमार ने अधीनस्थों से किसानों के नुकसान का जायज़ा लेने को कहा है।डीएम ने कहा है कि नुकसान का आकलन करा किसानों को सरकारी राहत दिलाने का काम किया जाएगा।
Tags:
Related Posts
Latest News
21 Sep 2026 22:56:15
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
