
UP:फतेहपुर के पंचायती राज विभाग कार्यालय में इस अंदाज़ में मनाई गई होली..!
On
होली की छुट्टी से पहले शनिवार को जिला पंचायती राज विभाग कार्यालय में कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग लगा..होली की शुभकामनाएं दीं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
फतेहपुर:शनिवार को विकास भवन स्थित जिला पंचायती राज विभाग कार्यालय में कमर्चारियों ने जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) संग मिलकर होली का त्योहार सेलिब्रेट किया। (fatehpur dpro office holi)

गौरतलब है कि शनिवार से ही होली की छुट्टियां शुरू हो रहीं हैं।इसके चलते कर्मचारियों ने शनिवार के दिन के सारे ज़रूरी सरकारी कार्य खत्म करने के बाद, कार्यालय में एक दूसरे को रंग , अबीर लगा होली की शुभकामनाएं दीं।

सबसे पहले कर्मचारियों ने डीपीआरओ अजय आनन्द सरोज को रंग लगा होली की शुभकामनाएं दी।डीपीआरओ ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की बात कही।

Tags:
Related Posts
Latest News
08 Mar 2026 03:07:07
08 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आ रहा है. कुछ राशियों को...
