Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना का ख़तरा:फतेहपुर में दूसरे प्रान्तों से आए व्यक्तियों की स्क्रीनिंग के लिए डीएम ने गठित की टीमें..इन नम्बरों पर दें सूचना..!

कोरोना का ख़तरा:फतेहपुर में दूसरे प्रान्तों से आए व्यक्तियों की स्क्रीनिंग के लिए डीएम ने गठित की टीमें..इन नम्बरों पर दें सूचना..!
Corona virus. प्रतीकात्मक फोटो-गूगल

कोरोना वायरस के मद्देनजर जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने अन्य प्रान्तों में रहकर जनपद में आए हुए लोगों को चिन्हित कर स्क्रीनिंग करने के लिए ब्लाक वार कई टीमों का गठन कर दिया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह पर पूरी खबर..

फतेहपुर:कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन चौकन्ना हो गया है।जिला भले ही पूरी तरह से लॉकडाउन न किया गया हो।लेक़िन कई तरह की पाबंदियां जनपद में प्रभावी हो गई हैं।(fatehpur corona virus news)

ये भी पढ़े-कोरोना का ख़तरा:देर रात लॉकडाउन हो गया पूरा देश..कई राज्यों में कर्फ़्यू..!

इसके साथ ही साथ लोगों से भी अपील की जा रही है कि वह अपने घरों में रहें।बिना किसी अति आवश्यक काम के घरों से बाहर न निकलें।

जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह सोमवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि अन्य प्रांतों से आए हुए व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए ब्लाक स्तर पर टीमों का गठन कर दिया गया है।चिन्हित व्यक्तियों का चिकित्सीय परीक्षण ब्लाक स्तर पर गठित की गई स्क्रीनिंग टीम द्वारा किया जाएगा।

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

ये भी पढ़े-UP:फ़तेहपुर के एक बड़े व्यवसायी व भाजपा नेता के पुत्र को हुआ कोरोना..ईलाज जारी.!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि यदि आपके गाँव, पड़ोस, मोहल्ले में कोई ऐसा व्यक्ति हो जो किसी अन्य प्रान्त में रहकर आया हो तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम के नम्बरों-

Read More: UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

05180-223012

9454417876

9621600674

पर दे सकता है।इन नम्बरों के अलावा आप इसकी सूचना अपने थाने या डायल 112 पर भी दे सकते हैं।जिससे बाहर से आने वाले व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सके।

ये भी पढ़े-कोरोना का ख़तरा:क्या टोटकों से भागेगा कोरोना..शहर से लेकर गाँवो तक फ़ैली हुईं हैं ये अफवाहें..!

जिलाधिकारी ने यह भी बताया की जनपद की तीनों प्रमुख सीमाओं छिवली नदी बॉर्डर, कटोंघन टोल प्लाज़ा बार्डर, एवं असनी पुल बॉर्डर पर कोरोना वायरस के संभावित व्यक्तियों की स्क्रीनिंग के लिए टीमें लगाई गईं हैं।

डीएम ने सभी जनपद वासियों से सहयोग की अपील करते हुए घर से बाहर न निकलने की बात कही है।जिलाधिकारी ने कहा कि ज़िले में आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति जारी रहेगी।किसी को घबराने की ज़रूरत नहीं है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us