Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:भण्डारे में बंटी खीर पूड़ी खाना बच्चों को पड़ा भारी..फ़ूड प्वाइजनिंग के चलते दो दर्जन बच्चों की हालत बिगड़ी!

फतेहपुर:भण्डारे में बंटी खीर पूड़ी खाना बच्चों को पड़ा भारी..फ़ूड प्वाइजनिंग के चलते दो दर्जन बच्चों की हालत बिगड़ी!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

गणेश महोत्सव में आयोजित भण्डारे में बंटी खीर पूड़ी व सब्जी खाने से दो दर्जन से ज़्यादा बच्चों की हालत बिगड़ गई है..मामला मलवां विकास खंड क्षेत्र का है..पढ़े पूरी खबर विस्तार से युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:गणेश महोत्सव के दौरान आयोजित हुए भण्डारे में बना खाना खाने से कई गांव वालों की हालत ख़राब हो गई लेक़िन इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे हुए।

मामला मलवां विकास खण्ड के बड़ाहार गाँव का है जहाँ गणेश महोत्सव के दौरान भण्डारे का आयोजन किया गया था।भण्डारे में खीर पूड़ी और सब्जी प्रसाद के रूप में बांटी जा रही थी और गाँव वाले खा रहे थे लेक़िन भंडारा समाप्त होने के बाद एक साथ कई लोगों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए ख़ासकर भण्डारे में खाना खाने वाले छोटे बच्चों की हालत तो बहुत बिगड़ गई।

यह भी पढ़े:फतेहपुर:सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में जमकर चले लात घूंसे..कार्यवाही की मांग.!

बड़ी मात्रा में लोगो के बीमार होने से पूरे गाँव मे अफ़रा तफ़री का माहौल फैल गया।बच्चों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और ज़िले से गाँव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने कुछ बच्चों को गोपालगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया लेक़िन जिन बच्चों की हालत ज्यादा खराब थी उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।सभी बीमार बच्चों का इलाज जारी है और सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में मौजूद बड़ाहार निवासी बीमार बच्चों के तीमारदारों ने बताया कि भण्डारे में खीर पूड़ी और सब्जी बनी हुई थी बस उसी को खाने के बाद से ये सभी बच्चे बीमार हो गए।गाँव वालों ने बताया कि 24 से ज्यादा लोग भण्डारे का प्रसाद खाने के बाद से बीमार हैं।

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़े:हांथो में तख्ती थाम मासूमों ने माँ संग मांगी प्रधानमंत्री मोदी से इच्छामृत्यु की इजाजत..बीमार बाप के इलाज के लिए पैसे नहीं है.!

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

सीएमओ उमाकान्त पांडेय ने युगान्तर प्रवाह से इस मामले में बातचीत करते हुए बताया कि बड़ाहार गाँव मे बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही जिले और ब्लाक की स्वास्थ्य टीमों को तत्काल गाँव भेजा गया है साथ ही गाँव वालों को जागरूक कर साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए भी कहा गया है।उन्होंने बताया कि सभी बीमार बच्चों का गोपालगंज पीएचसी और कुछ बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us