Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:मंत्री जी.!जिला अस्पताल में हर मर्ज की दवा है पैरासिटामाल..प्रभारी मंत्री के सामने मरीज ने खोली सदर में व्याप्त अव्यवस्थाओ की पोल..सीएमओ को कड़ी फटकार!

फतेहपुर:मंत्री जी.!जिला अस्पताल में हर मर्ज की दवा है पैरासिटामाल..प्रभारी मंत्री के सामने मरीज ने खोली सदर में व्याप्त अव्यवस्थाओ की पोल..सीएमओ को कड़ी फटकार!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौक़े पर ज़िले में आए प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने जिला चिकित्सालय पहुंच मरीजों को फल वितरित किए साथ ही अस्पताल का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने सीएमओ को कड़ी फटकार लगाई..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में पहली बार प्रभारी मंत्री बनने के बाद आए योगी कैबिनेट के मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने जिला अस्पताल पहुंच प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में फलों का वितरण किया।इसके बाद उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया।प्रभारी मंत्री के आने की भनक लगते ही जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने का प्रयास किया गया था कि जिससे लगे कि यहाँ सब कुछ बहुत ही अच्छे ढंग से संचालित हो रहा है।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-नवांगतुक सीडीओ तमीम अंसरिया ने संभाला चार्ज..युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत के दौरान कही ये बात.!

लेक़िन जब मंत्री जी निरीक्षण करने के बाद वापस जा ही रहे थे कि एक मरीज ने मंत्री के सामने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओ की पोल खोल दी जिससे मंत्री का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौक़े पर ही मौजूद सीएमओ और सीएमएस को जमकर फ़ाटकार लगाई।

आख़िर मरीज़ ने मंत्री जी से कहा क्या..?

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वापस लौट रहे ज़िले के प्रभारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री जैसे ही गेट पर खड़ी अपनी गाड़ी में बैठने को तैयार हुए तो कई लोगों ने अपनी समस्याएं गिनानी शुरू कर दी।लेक़िन इसी बीच एक युवक ने मंत्री से कहा कि सदर अस्पताल में शुगर(डायबिटीज) के इलाज के लिए पैराशिटामाल की गोलियों का पत्ता दिया जाता है।शिकायतकर्ता युवक ने यह भी बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाएं लिखी जाती हैं जो कि जिला अस्पताल के गेट के सामने खुले मेडिकल स्टोरों में ऊंचे दामों पर मिलती हैं।

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

ये भी पढ़े-फतेहपुर:सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में जमकर चले लात घूंसे..कार्यवाही की मांग.!

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

युवक की बात सुनते ही प्रभारी मंत्री का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने मौके पर ही मौजूद सीएमओ उमाकान्त पांडेय  और सीएमएस प्रभाकर को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि-"यह सब क्या है,यहाँ जनता की सेवा करने के लिए बैठे हो या आराम करने के लिए"!

प्रभारी मंत्री से शिकायत करने वाले युवक ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि उसका नाम अमन गुप्ता है वह क़रीब दो महीने पहले अस्पताल आया था डॉक्टर से इलाज कराने के बाद जब मैं दवा लेने के लिए गया तो मुझे शुगर की दवा के रूप में पैराशिटामाल दी गई।लड़के ने बताया कि जहाँ तक मेरी जानकारी में है कि पैराशिटामाल का शुगर से कोई लेना देना नहीं होता है।क्योंकि पैराशिटामाल बुखार की दवा है।

शिकायतकर्ता युवक अमन ने यह भी बताया कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर मरीज़ो के पर्चे में धड़ल्ले से बाहर की दवाइयाँ लिखते है।जो मरीज़ो को महंगे दामों पर जिला अस्पताल गेट के बाहर खुले हुए मेडिकल स्टोरों पर ही मिलती है

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us