Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:जिला प्रशासन के विरोध में पत्रकार..काली पट्टी बांध मनाएंगे पत्रकार शिरोमणि की पुण्यतिथि।

फतेहपुर:जिला प्रशासन के विरोध में पत्रकार..काली पट्टी बांध मनाएंगे पत्रकार शिरोमणि की पुण्यतिथि।
विद्यार्थी चौराहे में निरीक्षण करते पत्रकार

शहर क्षेत्र के विद्यार्थी चौराहा स्थित पार्क की दुर्दशा देख जिले के पत्रकारों का रोष बढ़ गया है.. गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर जिले के पत्रकार काली पट्टी बांध अपना विरोध दर्ज कराएंगे..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: पत्रकार पुरोधा अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की जन्मभूमि फतेहपुर में उनके नाम से बना एक मात्र छोटा सा चौराहा भी जिला प्रशासन व नगर पालिका की बदइंतजामी के चलते अपनी दुर्दशा पर रो रहा है।

शहर क्षेत्र के कचहरी के समीप गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा स्थापित करा एक छोटे से पार्क व विद्यार्थी चौराहे का निर्माण तत्कालीन जिले के सांसद डॉ.अशोक पटेल ने कराया था। विद्यार्थी पार्क छोटा होने के बावजूद उस वक्त अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता था,पार्क में लाइट,पानी व फव्वारे की व्यवस्था भी उस वक्त नगर पालिका द्वारा की गई थी।परन्तु यह व्यवस्था ज़्यादा टिक न सकी और पांच साल के भीतर ही पार्क बुरी तरह से अव्यवस्था से घिर गया।पार्क की देख रेख की व्यवस्था न तो जिला प्रशासन की तरफ़ से की गई और न ही कभी इस ओर नगर पालिका ने ध्यान दिया,आलम ये हो गया कि पार्क में बेइंतहा गंदगी का अंबार लग गया।

जिला पत्रकार संघ पार्क के लिए कर रहा संघर्ष...

गणेश शंकर विद्यार्थी जी के नाम पर बने पार्क में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के  लिए जिला पत्रकार संघ बीते कई सालों से संघर्षरत हैं और कई बार नगर पालिका व जिला प्रशासन को पत्र लिख लिखकर पार्क की व्यवस्था को सही कराने के लिए कह भी चुका है बावजूद इसके नकारा जिला प्रशासन व नगर पालिका ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

जिला प्रशासन के विरुद्ध पत्रकार करेंगे आंदोलन...

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कहा कि पत्रकारों के पुरोधा अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी अपने ही पैतृक जिले में प्रशासनिक उपेक्षाओं का शिकार हैं उनके नाम से बने एक मात्र पार्क को भी जिला प्रशासन दुरुस्त नहीं करा पा रहा है जिस कारण जिले का पत्रकार रोषित व दुःखी है।उन्होंने कहा कि 25 मार्च को विद्यार्थी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिले के पत्रकार हाथों में काली पट्टी बांधकर मनाएंगे और विद्यार्थी चौराहे में ही बैठकर जिला प्रशासन व नगर पालिका के विरोध में चौराहा जाम कर पार्क की व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने के लिए आंदोलन करेंगे।

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us