Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:दर्दनाक सड़क हादसे में आधा दर्जन मौतों की पुष्टि,बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या..!

फ़तेहपुर:दर्दनाक सड़क हादसे में आधा दर्जन मौतों की पुष्टि,बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या..!
सदर अस्पताल में मौजूद एसपी और डीएम

रविवार सड़क हादसे में छः लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। एक रिपोर्ट...

फ़तेहपुर: रविवार दोपहर बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें कई लोगों की मरने की खबर आ रही है पुलिस द्वारा जारी बयान में 6 मौतों की पुष्टि की गई है और 46 लोगों को घायल बताया गया है जिनमें से अभी भी कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है

कैसे हुआ हादसा..

रविवार को थाना कल्याणपुर क्षेत्र के अंतर्गत मौहार में बस न0 UP71T 4967 कानपुर से फतेहपुर की ओर आ रही थी तथा ट्रक न0 up33at6640 फतेहपुर से कानपुर की ओर जा रहा था अचानक ट्रक का टायर फट जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर दाहिनी पटरी पर आ गिरा जिससे टकराकर कानपुर की तरफ से आ रही बस एवम बस के पीछे लगी जीप पलट गई  । मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घायलों को सदर अस्पताल , गोपालगंज सीएचसी, व बिंदकी भिजवाया गया है ,अभी तक मिली जानकारी के अनुसार घायलों की संख्या 46है तथा मृतकों की संख्या 06है गंभीर रूप से घायलों को कानपुर रेफर कर कर दिया गया है। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक राहुल राह मय फ़ोर्स के मौजूद हूँ।
इधर सदर अस्पताल में घायलों की चीख पुकार से पूरे अस्पताल में कोहराम मचा हुआ है

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us