Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दर्दनाक सड़क हादसे में पांच की मौत-सात लोग गम्भीर..!

फतेहपुर:दर्दनाक सड़क हादसे में पांच की मौत-सात लोग गम्भीर..!
घटना स्थल पुलिस और स्थानीय लोग

पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फतेहपुर से बांदा जा रहा बोलेरो सवार एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसमें एक बच्चे सहित पांच लोंगो की मौके पर ही मौत हो गई औऱ सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

फ़तेहपुर: हर साल जैसे ही ठंडी का मौसम शुरू होता है वैसे ही सड़क हादसों में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो जाती है जिसका प्रमुख कारण ठंड में रात को पड़ने वाली धुंध व कोहरा है।
मामला ललौली थाना क्षेत्र के दतौली का है जहां रविवार रात क़रीब सवा सात बजे बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ठिठौर गांव से बोलेरो में सवार होकर सात लोग बांदा जिले के छापर गांव थाना तिंदवारी में एक छठी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे,तभी दतौली के समीप बांदा सागर मार्ग पर दूसरी से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से बोलेरो जा टकराई, बुुलेरो की रफ्तार तेेेज होने के चलते बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और बोलेरो के चालक सहित बोलेरो सवार मंजू देवी,मेवालाल, अंश(5),भगवती प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई औऱ सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में भी पांच से छः लोग सवार थे।हादसे में बुलेरो के पांच लोगों की मौत हो गई वहीं दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल और मृतको को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us