Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:यमुना में डूबा किसान-चित्रकूट धाम से आ रहा था वापस।

फतेहपुर:यमुना में डूबा किसान-चित्रकूट धाम से आ रहा था वापस।
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण

किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव मे चित्रकूट से वापस आ रहे एक अधेड़ उम्र की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: नशे औऱ लापरवाही के चलते हर रोज न जाने कितने ही दर्दनाक हादसे पूरे देश मे हो रहें हैं इन हादसों का शिकार हुए युवक अपने पीछे अपने बच्चों को यतीम,पत्नी को विधवा औऱ मां बाप के लिए दुनियां का सबसे बड़ा दुःख देकर चले जाते हैं।

ताज़ा मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मजरे गढ़ा का है जहां आज दोपहर एक अधेड़ उम्र के युवक की युमना में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुरली निषाद पुत्र राम मनोहर अपने दो साथियों बुद्ध औऱ राजेश के साथ शुक्रवार को चित्रकूट धाम गया था।

शनिवार को जब वह वापस अपने गाँव आ रहा था तभी संगोलीपुर में यमुना पार करते समय डूब गया।डूबने की ख़बर सुनते ही आसपास के लोग यमुना किनारे इकट्ठा हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही मौक़े पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युमना में मुरली की खोज कराने में जुट गई।

कड़ी मशक्कत के बाद क़रीब दो घण्टे बाद मुरली को पानी से निकाल पाया गया। जब मुरली को बाहर निकाला गया तो वह मर चुका था।मुरली की मौत से पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था साथ ही उसने मुरली के साथ रहे साथियों के ऊपर मुरली को मारकर युमना में फेकने का आरोप लगाया।

Read More: धन्य है! सीओ के बगल में खड़ी थी बाइक, पलक झपकते ही चोर ने कर दिया कारनामा

स्थानीय ग्रामीणों की माने तो मृतक मुरली नशे का आदी था वह घटना वाले रोज भी शराब के नशे में धुत्त था। नाव से युमना पार करने के बाद मुरली युमना किनारे बैठ कर पैर धुल रहा था तभी अचानक पैर फिसलने से यमुना की गहरी जल धारा में चला गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
घटना स्थल पर मौजूद किशनपुर थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण युमना में डूबना लग रही है फिर भी घटना के सारे पहलुओं की जांच की जा रही है।

Tags:

Latest News

Gold Silver Price Today 8 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, MCX से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक असर Gold Silver Price Today 8 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, MCX से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक असर
Gold Silver Price Today 8 February 2026 को सोना और चांदी दोनों ही उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं....
Fatehpur News: इंस्टाग्राम वीडियो डालकर युवक ने दी जान, प्रेमिका समेत 8 पर ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
आज का राशिफल 08 फरवरी 2026: इस राशि के जातकों को होगा आर्थिक लाभ ! जानिए सभी का दैनिक भाग्यफल
UP Chunav 2027: क्या मायावती एक बार फिर लगाएंगी ब्राह्मणों पर दांव, 2007 दोहराने की है तैयारी, जानिए रणनीति
Fatehpur UPPCL News: बिजली विभाग में फर्जीवाड़े का आरोप, बाबू डमी अकाउंट के जरिए करता है खेल, होगी जांच
Fatehpur Rail News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार को मिली मंजूरी, 17 फरवरी से आठ ट्रेनों का ठहराव शुरू
UPPCL News: यूपी में 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली, 1400 करोड़ की वसूली पर उठे सवाल, इस दिन होगा बड़ा आंदोलन

Follow Us