Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:समाप्त हुआ जिले में चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान.. सदर विधायक कोतवाली गेट पर लेटे..!

सदर कोतवाली पर धरने पर बैठे विधायक विक्रम सिंह

बुधवार देर शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक चौराहे पर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर व्यापारियों ने पथराव कर दिया..उसके बाद क्या हुआ पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट..

फ़तेहपुर: आखिरकार सत्त्ता के दबाव में डीएम आञ्जनेय कुमार ने भी अपने कदम भी पीछे ले लिए औऱ एक बार फ़िर सत्ता ने दिखा दिया कि ग़लत अथवा सही कुछ भी हो मगर जो विधायक,मंत्री या सांसद कहेंगे उसी को सौ फीसदी सही माना जाएगा।
ताज़ा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक का है जहाँ बुधवार शाम अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।हमले के चलते अतिक्रमण टीम को उल्टे पैरों भागना पड़ा हमले में दो जेसीबी व एक बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई थी इसके बाद चौक में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था।इधर चौक में हुए बवाल को लेकर सदर विधायक विक्रम सिंह अपने समर्थकों सहित कोतवाली में आ पहुंचे।विधायक के कोतवाली पहुंचने के साथ ही देखते देखते सदर कोतवाली में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

कोतवाली परिसर में व्यापारी व अपने समर्थकों के साथ विधायक विक्रम सिंह अतिक्रमण अभियान को तत्काल प्रभाव से बन्द कराने के लिए आंदोलित रहे।देर रात तक कोई निर्णय न होता देख विक्रम सिंह ने अपने समर्थकों सहित कोतवाली गेट पर ही लेटकर धरना देने लगे।

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए विक्रम सिंह ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के कुछ एक प्रशासनिक अधिकारी अतिक्रमण के नाम पर चंद बड़े व्यापारी दलालों के साथ मिलकर ग़रीब व्यक्ति से भारी धन की उगाही कर रहें हैं जिसके चलते हमारी भाजपा सरकार पर बट्टा लग रहा है उन्होंने कहा कि हम किसी अधिकारी के द्वारा गरीबों का शोषण होता नहीं देख सकते हैं इसके लिए मुझे चाहे रातों दिन कोतवाली गेट पर बैठना पड़े।
इधर इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है।
इधर पूरे जिले में अतिक्रमण समाप्त होने की घोषणा से लोगो मे कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है।

17 Jan 2019 By Vishwa Deepak Awasthi

Tags:

Latest News

आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
15 अप्रैल 2026 का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है. कर्क, सिंह और मकर राशि...
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत
Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2026: इन चार राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि, दिनभर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Follow Us