Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:मौत बाँट रहा है पावर हाउस का आपरेटर..!विधुत फाल्ट जोड़ रहे लाइन मैन की करंट से मौत,हंगामा।

फतेहपुर:मौत बाँट रहा है पावर हाउस का आपरेटर..!विधुत फाल्ट जोड़ रहे लाइन मैन की करंट से मौत,हंगामा।
विद्युत विभाग के संविदा कर्मी की मौ

खखरेडू थाना क्षेत्र के तेंदुआ गाँव मे रविवार शाम क़रीब 5 बजे विधुत फॉल्ट जोड़ रहे एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई,जिसको लेकर ग्रामीणों ने शव रखकर हंगामा किया...पढें युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: थोड़े से वेतन में जान हथेली पर रख कर काम करने वाले लाइनमैनो को जब उनके ही विभाग के कर्मचारियों के लापरवाही पूर्ण रवैये के चलते अपनी जान गँवानी पड़े तो आप उसे क्या कहेंगे.?
ताजा मामला  खखरेरू थाना क्षेत्र के तेंदुआ गाँव का है, जहां आज शाम क़रीब 5 बजे लोकल फाल्ट व एक मोबाइल टावर तक पहुंचने वाली बिजली के फाल्ट को सही करने पहुंचे संविदाकर्मी प्रदीप कुमार निवासी राईपुर(रुहेलापुर)की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई,जिसके बाद ग्रामीणों ने शव रखकर घटना स्थल पर जमकर बवाल काटा।मौक़े पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


परिजनों की तरफ़ से दिए गए शिकायतती पत्र में खखरेरू पाऊर हाउस में तैनात ऑपरेटर प्रताप नारायण और अशोथर एसडीओ के ऊपर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए संविदा कर्मी की मौत को एक प्रायोजित हत्या कहा है, उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक संविदा कर्मी ने फॉल्ट जोड़ने से पहले खखरेरू पाऊर हाउस में तैनात आपरेटर से सटडाउन लिया था।ऑपरेटर के सटडाउन देने के बाद ही विधुतपोल में चढ़कर प्रदीप कुमार लाइन जोड़ रहा था,तभी बिना किसी सूचना के आपरेटर ने विधुत सप्लाई चालू कर दी और प्रदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों ने आपरेटर के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि आपरेटर ड्यूटी समय मे ही शराब के नशे में धुत रहता है जिस कारण इसी तरह के एक हादसे के शिकार पहले का संविदा कर्मी भी हो चुका है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us