Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:ई रिक्शा चालकों पर हो रही कार्यवाही से मचा हड़कंप..केंद्रीय मंत्री से मिल सुनाई पीड़ा..!

फतेहपुर:ई रिक्शा चालकों पर हो रही कार्यवाही से मचा हड़कंप..केंद्रीय मंत्री से मिल सुनाई पीड़ा..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

इन दिनों शहर में ई रिक्शा चालकों पर तबाड़तोड़ हो रही पुलिसिया कार्यवाही से चालकों में हडकम्प मचा हुआ है...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:'मोदी जी रोजगार देने की बात करते हैं।जबकि योगी जी रोजगार खत्म कर रहे हैं।' यह हम नहीं कह रहे हैं ये बात कह रहे हैं ज़िले के ग़रीब ई रिक्शा चालक जिनके ऊपर पुलिस ने सीज और चालान की कार्यवाही कर बेरोजगार बना दिया है!

ये भी पढ़े-फतेहपुर:सवारियों से भरी बस को सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर..!

शनिवार को बड़ी संख्या में डांक बंगले पहुंचकर ई रिक्शा चालकों ने ज़िले की सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई।केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए ई रिक्शा चालकों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि पुलिस ने रूट का हवाला देते हुए चालान और सीज की कार्यवाही की है।उन्होंने आरोप लगाया है पुलिस ज़बरन कार्यवाही कर रही है।ई रिक्शा चालकों का दावा है कि उन्होंने एआरटीओ कार्यालय की तरफ से सभी ज़रूरी कागजात बनवाए हैं।बावजूद पुलिस ने कार्यवाही कर दी है।पीड़ा व्यक्त करते हुए चालकों ने कहा कि रिक्सा बन्द हो जाने से उनके ऊपर रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

इस पूरे मामले पर जब टीएसआई आशीष सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने  कहा कि रिक्शा चालकों से एक यूनियन बनाकर रुट निर्धारण करने के लिए कहा गया है।सीज और चालान की कार्यवाही यातायात नियमों का पालन न करने की वजह से की गई है।

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us