Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:अप्रैल मई और जून माह की फ़ीस के सम्बंध में स्कूलों के लिए डीएम ने जारी किया यह आदेश..!

फतेहपुर:अप्रैल मई और जून माह की फ़ीस के सम्बंध में स्कूलों के लिए डीएम ने जारी किया यह आदेश..!
फ़ोटो साभार गूगल

आपदा के इस दौर में तमाम तरीक़े की आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों के लिए थोड़ी सी राहत देने वाली ख़बर है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारी की तरफ़ से आदेश जारी कर शैक्षणिक संस्थाओं से अप्रैल, मई और जून माह की फ़ीस न लेने अथवा आगे के महीनों में समायोजित करने की बात कही जा चुकी है। fatehpur news

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में कच्ची उम्र का प्यार परवान चढ़ने के पहले ही दम तोड़ गया..दोनों की मौत..!

इसी क्रम में सोमवार को फतेहपुर के डीएम संजीव कुमार सिंह ने भी एक आदेश जारी करते हुए ज़िले के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं से अप्रैल, मई और जून माह की फ़ीस फ़िलहाल न लेने की बात कही है।

जिलाधिकारी की तरफ़ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक बताया गया है कि कोरोना वायरस(कोविड 19) महामारी को राज्य में आपदा घोषित किया गया है।

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

ये भी पढ़े-कोरोना:बहुत तेज़ गति से बढ़ रहा है आंकड़ा..मरने वालों की संख्या तीन अंकों में पहुँची..!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

साथ ही भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए सम्पूर्ण लॉकडाउन से कई छात्रों के अभिवावकों का रोज़ी रोजगार प्रभावित हो रहा है।ऐसी स्थिति में उनके ऊपर इन माहों की फ़ीस एडवांस या किसी भी रूप में जमा कराने का दबाव विद्यालय प्रबंधन द्वारा न बनाया जाए।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

और न ही बच्चों को फ़ीस न जमा होने के चलते विद्यालय द्वारा दी जा रही किसी भी सुविधा से वंचित किया जाए।

ये भी पढ़े-रामपुर:डीएम आञ्जनेय का पारा चढ़ा..दीया जलाने के साथ ऐसी हरक़त करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के आदेश..!

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा समाप्त होने के बाद उक्त तीन माह की फीस को आगे के महीनों में समायोजित कर अभिवावकों को इसकी जानकारी दी जाए।

डीएम ने कहा कि इस आदेश का कड़ाई से पालन हो।आदेश का उलंघन कर यदि ज़िले का कोई भी शैक्षणिक संस्थान फीस का दबाव बनाता है, या बच्चे का नाम काटने की धमकी देता है तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us