
फतेहपुर:भीषण गर्मी से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त..पानी का भी संकट गहराया..प्यास से तड़प तड़पकर राष्ट्रीय पक्षी की मौत.!
On
चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया..शनिवार को बिंदकी क्षेत्र में प्यास से तड़पकर राष्ट्रीय पक्षी मोर ने अपनी जान गवां दी..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।
फतेहपुर: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत मे इस वक्त भीषण गर्मी से लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं।पिछले कुछ दिनों में तापमान में हुई बढ़ोत्तरी के चलते उमस और गर्मी बढ़ गई है।बढ़ी हुई गर्मी के चलते तालाब व कुएं सूख चुके हैं।जो थोड़े बहुत बचे भी हैं वह सूखने की कगार में खड़े हैं।

हैंडपंपों में भी अब पानी खत्म होना शुरू हो चुका है।यदि कुछ दिन और ऐसी ही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में जिले के अंदर पीने वाले पानी को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।क़रीब 50 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचे पारे से मनुष्य के साथ साथ अब पशु पक्षियों के जीवन मे भी संकट मंडराने लगा है।




Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
