Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:मां की गोद में नहीं पुआल के ढ़ेर में किलकारी मार रही थी नवजात बच्ची..!

फतेहपुर:मां की गोद में नहीं पुआल के ढ़ेर में किलकारी मार रही थी नवजात बच्ची..!
नवजात बच्ची

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे लगे एक पुआल के ढ़ेर से शुक्रवार भोर पहर एक नवजात बच्ची पुलिस को मिली है... पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

फ़तेहपुर: कुदरत ने प्यार को बड़ा पाक बनाया था पर हमने औऱ आप ने उस पाक प्यार को जिस्म की चाहत तक समेट दिया है।पूरे देश मे हर रोज न जाने कितने ही नवजात इन जिस्मानी मोहब्बतो के कारण दुनियां में आने के पहले ही मार दिए जाते हैं या पैदा होने के बाद कूड़े कचरे के ढ़ेर में फेंक दिए जाते हैं।
ताज़ा मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है,जहां शुक्रवार सुबह जाफराबाद मोड़ के समीप सड़क किनारे लगे एक पुआल के ढ़ेर से नवजात शिशु के रोने की आवाज़ आ रही थी,तभी आस पास के लोगों ने नवजात बच्ची को देखा तो डायल 100 पर इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पीआरवी ने नवजात को कब्ज़े में लेकर बिंदकी कोतवाली पहुंचा दिया।पुलिस ने बताया कि बच्ची को रात में ही कोई पुआल के ढ़ेर में छोड़कर फ़रार हो गया है,जब ग्रामीणों ने सुबह नवजात बच्ची को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।

निःसंतान दम्पति ने नवजात बच्ची को अपनाया..

नवजात बच्ची को जाफराबाद के ही रहने वाले कौसल तिवारी व उनकी पत्नी ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर अपना लिया है,गोद लेने के बाद खुश कौसल तिवारी ने बताया कि भगवान ने मेरी बात सुन ली औऱ मुझे उपहार में बेटी दे दी।

लेक़िन जिस तरह से जन्म के बाद ही इस कड़कड़ाती ठंड में बच्ची को आधी रात पुआल के ढेर में फेंक दिया गया ये इंसानियत को शर्मसार करने वाला है,पूरे क्षेत्र में बच्ची को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहें हैं।

Read More: One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us