Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सुबह का बना खाना शाम को खा लेने से बीमार हो गए आठ लोग..तीन की हालत गम्भीर.!

फतेहपुर:सुबह का बना खाना शाम को खा लेने से बीमार हो गए आठ लोग..तीन की हालत गम्भीर.!
अस्पताल में भर्ती फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

बासी खाना खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित आठ लोग फ़ूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए..मामला जिले के खजुहा विकास खण्ड क्षेत्र का है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:लोगों का अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक न होना अक्सर मुसीबत का कारण बनता है।ऐसा ही एक ताज़ा मामला ज़िले के खजुहा विकास खण्ड क्षेत्र का है जहाँ सुबह का खाना शाम को खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित आठ लोग फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए।सभी को इलाज के लिए बिंदकी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।बच्चों की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:भण्डारे में खीर पूड़ी खाना बच्चों को पड़ा भारी..फ़ूड प्वाइजनिंग के चलते दो दर्जन बच्चों की हालत बिगड़ी!

जानकारी के अनुसार खजुहा विकास खण्ड के रणमस्तपुर गाँव के रहने वाले रमेश निषाद के परिवार के आठ लोगों ने शनिवार सुबह खाने में बनी हुई रोटी और सब्जी को शाम को भी खा लिया।खाना खाने के बाद सभी को उल्टी और दस्त शुरू हो गए।धीरे धीरे रात तक तबियत और बिगड़ जाने से सभी को एम्बुलेंस से आज सुबह बिंदकी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।जहाँ सभी का इलाज जारी है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:ढह गई कच्चे मकान की दीवार..दबकर मर गए माँ और बेटे..पिता रोजी रोटी की तलाश में मुंबई गया था!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

बिंदकी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर जय सिंह ने बताया कि रणमस्तपुर गाँव से एक ही परिवार के आठ लोग इलाज के लिए आए हैं सभी बीमार फ़ूड पाइजनिंग का शिकार हैं।डॉक्टर ने कहा कि सभी का अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्था के अनुसार बेहतर से बेहत इलाज किया जा रहा है।

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

घर के मुखिया रमेश निषाद ने बताया कि कल सुबह घर मे रोटी और चचीडे की सब्जी बनी थी।घर वालों ने सुबह बने खाने को शाम को भी खा लिया जिसके बाद सभी को उल्टी और दस्त शुरू हो गए।

Read More: UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us