Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:खेतों में लगी भीषण आग से कई बीघे गेहूं की फ़सल जलकर ख़ाक हो गई.!

फतेहपुर:खेतों में लगी भीषण आग से कई बीघे गेहूं की फ़सल जलकर ख़ाक हो गई.!
फोटो-युगान्तर प्रवाह

सोमवार दोपहर औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेँहू के खेतों में आग लग जाने से कई बीघे की फ़सल जलकर ख़ाक हो गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: गर्मी के दिनों में हर साल किसानों की सैकड़ो बीघे फसलें आग लगने के कारण जलकर ख़ाक हो जाती हैं..लेक़िन इस ओर व्यापक स्तर पर अभी भी शासन व प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ताज़ा मामला औंग थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव का है जहाँ सोमवार दोपहर क़रीब 1:30 बजे अचानक कुछ किसानों के खेतों में आग लग लग गई और देखते ही देखते कई बीघे पकी हुई खड़ी गेँहू की फ़सल जलकर राख हो गई।

इस घटनाक्रम की जानकारी देते हुए औंग थानाध्यक्ष ने युगान्तर प्रवाह को बताया कि रसूलपुर गाँव में आग लगने की सूचना मिली थी जिसपर तत्काल फ़ायर बिग्रेड व पुलिस की गाड़ियां पहुंची हैं लेक़िन जब तक फायर बिग्रेड आग पर काबू पाती तब तक क़रीब 35 बीघे फ़सल जल चुकी थी।थानाध्यक्ष ने बताया कि फ़िलहाल आग पर काबू मिल गया है और मौके पर स्थित सामान्य है।

आग के कारणों का नहीं चल सका है पता...

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

रविवार दोपहर औंग थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव मे लगी आग के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चल सका है। कयास लगाए जा रहें हैं कि आस पास के खेतों में गेंहू की कटाई कर रहे लोगों में से किसी ने बीड़ी या सिगरेट पीकर आस पास फेंक दिया हो जिससे यह आग लग गई हो।फ़िलहाल इस मामले में अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

रविवार को भी जले थे खेत...

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

ज़िले में रविवार के दिन भी विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत गेहूँ के खेतों में आग लग जाने के कारण कई बीघे की फ़सल जलकर राख हो गई थी।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us