Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फर्रुखाबाद में अघोषित बिजली कटौती से बर्बाद हो रही है किसानों की फ़सल..!

UP:फर्रुखाबाद में अघोषित बिजली कटौती से बर्बाद हो रही है किसानों की फ़सल..!
फर्रुखाबाद:सूख रही मक्के की फ़सल।

यूपी के फर्रूखाबाद ज़िले में ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती से किसानों के सामने फसलों को बचाने का संकट पैदा हो रहा है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर पर..

फर्रुखाबाद:जहाँ एक ओर देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है।वहीं दूसरी ओर बिजली न मिल पाने की वजह से किसानों को फसलों के बर्बाद होने का अंदेशा सता रहा है।बार बार शिकायत होने के बावजूद भी बिजली विभाग के जिम्मेदार समस्या का समाधान करने के लिए गम्भीर नहीं दिख रहे हैं!

ये भी पढ़े-मौसम:क्या है नौतपा जिसके चलते आग उगलने लगा है सूरज..!

जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बिजली की भयंकर कटौती जारी है।जिसके चलते इलाक़े के किसानों में रोष व्याप्त हो गया है।गनेशपुर के किसानों ने युगान्तर प्रवाह संवाददाता से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा मक्का की फ़सल पूरी तरह से बर्बाद हो रही है।किसान अपनी पीड़ा सुनाते सुनाते रोने लगे।उन्होंने कहा कि मक्का की फसल खराब होने से अब किसान बर्बादी की कगार पर खड़ा हुआ है।किसानों का आरोप है कि इलाक़े के जेई और विधुत विभाग के अधिकारी बार बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़े-लॉकडाउन:श्रमिकों को लेकर गुजरात से फर्रुखाबाद पहुँची श्रमिक स्पेशल.. स्टेशन पर मौजूद रहे डीएम एसपी..!

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

जिला कृषि अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में इस समय लगभग 33000 हजार हेक्टेयर जमीन पर मक्के की फसल खड़ी है।जिसमे मोहम्दाबाद ब्लॉक में 5000 हजार हेक्टेयर के करीब व नवाबगंज ब्लॉक में 5500 हेक्टयर के बीच मक्के की फसल खड़ी है।

Read More: Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

कृषि अधिकारी ने यह भी बताया कि मक्के की फसल में 6 से 8 बार सिचाई की जाती है।जो 15 से 18 दिन के अंतराल पर होती है।

Read More: UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव

ये भी पढ़े-CBSE Exam 2020:दशवीं औऱ बारहवीं की स्थगित हुई परीक्षाओं को लेकर आई है,ये बड़ी ख़बर..!

इस सम्बन्ध में जेई सुधीर कुमार का कहना था कि नीवकरोरी से आने वाली 33000 हजार लाइन पर काम की वजह से आपूर्ति सुचारू रूप से नही दे पा रहे हैं।जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारू रूप से रोस्टर के हिसाब से ग्रामीण क्षेत्र में 16 से 17 घण्टे के बीच दी जाएगी।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
फतेहपुर जिले के खागा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप...
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Follow Us