Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Unnao News : उन्नाव में अमृत योजना में मनमानी, डीएम अपूर्वा दुबे ने कार्यदायी संस्था पर 1 करोड़ रुपए की लगाई पेनाल्टी

पाइपलाइन उन्नाव और जलभराव Dm Apurva Dubey फाइल फोटो

अमृत पेयजल योजना के तहत घरों में शुद्ध पेय जल पहुंचाने के लिए कार्य तो जारी है, उसपर गहराई से देखें तो केवल खानापूर्ति की जा रही है उन्नाव की सड़कों पर पाइपलाइन तो बिछा दी गई है लेकिन सड़कों की मरम्मत न होने की वजह से बारिश में उसकी पोल खुल गई है नतीजा लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.जिसपर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है.

हाईलाइट्स

  • उन्नाव में अमृत पेयजल योजना के तहत चल रहे कार्य मे हुई मनमानी
  • डीएम ने 7 सदस्यीय टीम गठित कर करवाई जांच
  • कार्यदायी संस्था पर लगाया करीब 1 करोड़ रुपए का जुर्माना

Dm Unnao Apurva Dubey Got Angry Under Amrit Yojana : सरकार की मंशा है कि हर घर शुद्ध जल पहुंचे जिसको लेकर अमृत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य उन्नाव की सड़कों पर काफी समय से किया जा रहा है हालांकि इस बाबत कुछ संस्था पर आरोप लगा है कि उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया है.

उन्नाव में अमृत योजना के तहत सड़कों पर गहरी पाइप लाइन बिछाने का कार्य तो किया जा रहा है जिससे हर घर में शुद्ध जल पहुंच सके. जानकारी के मुताबिक़ यह कार्य जल निगम द्वारा टेंडर निकालकर आगरा की एक फर्म को दिया गया था जहां पाइप लाइन बिछाने का कार्य तो किया गया लेकिन सड़क निर्माण न होने की वजह से सड़कों पर जलभराव की स्थिति उतपन्न हो गई जिसपर डीएम अपूर्वा दुबे ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था पर भारी जुर्माना लगाया है.

17 सड़कों पर बिछाई गई पाइपलाइन 33 सड़कों पर खुदाई भी नहीं

Read More: UPPCL News: यूपी में 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली, 1400 करोड़ की वसूली पर उठे सवाल, इस दिन होगा बड़ा आंदोलन

उन्नाव जनपद में अमृत योजना के तहत शहर की 17 सड़कों पर पाइपलाइन काफी दिनों से बिछाई जा रही है, जल निगम ने इस काम के लिए टेंडर आगरा की फर्म गुप्ता कंस्ट्रक्शन को दिया था. जिसपर संस्था ने पाइपलाइन तो बिछाने का कार्य किया और खुदाई करवा दी लेकिन सड़को के निर्माण की मरम्मत करवाना भूल गए. बताया जा रहा कि 33 सड़कों पर खुदाई भी नहीं हुई थी जिसकी वजह से पाइप लाइन से बराबर पानी सड़को पर फैल रहा था जलभराव की स्थिति के बाद जल निगम व कार्यदायी संस्था के कार्यो की पोल खुल गई.

Read More: Fatehpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के अंदर मिला अधजला शव, गिरफ्तारी को लेकर घंटों हंगामा

नतीजा सड़को पर मिट्टी का ढेर और जब बारिश होती है तो जलभराव के साथ साथ राहगीरों को आवागमन में बड़ी समस्या आती है जिसकी शिकायत जनता ने जिला प्रशासन से की थी  और यह शहर के हर क्षेत्र में जहां भी पाइपलाइन बिछाई गई है वहां ऐसा ही हाल है आलम यह है कि प्रमुख मार्गों से लेकर गलियों की हालत बदतर होती जा रही है और सुनने वाला कोई नहीं.

Read More: Fatehpur News: चिर निद्रा में सो गए हादसे में जान गंवाने वाले 4 युवक, भिटौरा घाट पर एक साथ जलीं तीन चिताएं

सड़क खोदी गई उन्हें पर समतल नहीं किया गया जिसकी वजह से सड़क भी ऊंची नीची, बारिश में इन सड़कों ने तो हद ही कर दी क्योंकि सड़क निर्माण न होना और समतल न होना और मिट्टी मौजूद तो उस मार्ग पर चलना कितना बड़ा खतरा साबित हो सकता है यह बड़ा सवाल है इस बाबत जनता जनार्दन ने इसकी शिकायत जल निगम के अलावा जिला प्रशासन से भी की थी जिसपर डीएम ने जांच के आदेश दिये थे.

मनमानी हुई उजागर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना

डीएम उन्नाव अपूर्वा दुबे (IAS Apurva Dubey) ने 7 सदस्यीय टीम गठित कर एडीएम न्यायिक के नेतृत्व में जांच शुरु करवाई जहां मनमानी उजागर होने के बाद डीएम उन्नाव अपूर्वा दुबे ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था पर 1 करोड़ रूपये का जुर्माना लगाया और कहा कि कार्य सही ढंग से नही क्या तो आगे मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

08 Jun 2023 By Vishal Shukla

Unnao News : उन्नाव में अमृत योजना में मनमानी, डीएम अपूर्वा दुबे ने कार्यदायी संस्था पर 1 करोड़ रुपए की लगाई पेनाल्टी

हाईलाइट्स

  • उन्नाव में अमृत पेयजल योजना के तहत चल रहे कार्य मे हुई मनमानी
  • डीएम ने 7 सदस्यीय टीम गठित कर करवाई जांच
  • कार्यदायी संस्था पर लगाया करीब 1 करोड़ रुपए का जुर्माना

Dm Unnao Apurva Dubey Got Angry Under Amrit Yojana : सरकार की मंशा है कि हर घर शुद्ध जल पहुंचे जिसको लेकर अमृत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य उन्नाव की सड़कों पर काफी समय से किया जा रहा है हालांकि इस बाबत कुछ संस्था पर आरोप लगा है कि उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया है.

उन्नाव में अमृत योजना के तहत सड़कों पर गहरी पाइप लाइन बिछाने का कार्य तो किया जा रहा है जिससे हर घर में शुद्ध जल पहुंच सके. जानकारी के मुताबिक़ यह कार्य जल निगम द्वारा टेंडर निकालकर आगरा की एक फर्म को दिया गया था जहां पाइप लाइन बिछाने का कार्य तो किया गया लेकिन सड़क निर्माण न होने की वजह से सड़कों पर जलभराव की स्थिति उतपन्न हो गई जिसपर डीएम अपूर्वा दुबे ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था पर भारी जुर्माना लगाया है.

17 सड़कों पर बिछाई गई पाइपलाइन 33 सड़कों पर खुदाई भी नहीं

उन्नाव जनपद में अमृत योजना के तहत शहर की 17 सड़कों पर पाइपलाइन काफी दिनों से बिछाई जा रही है, जल निगम ने इस काम के लिए टेंडर आगरा की फर्म गुप्ता कंस्ट्रक्शन को दिया था. जिसपर संस्था ने पाइपलाइन तो बिछाने का कार्य किया और खुदाई करवा दी लेकिन सड़को के निर्माण की मरम्मत करवाना भूल गए. बताया जा रहा कि 33 सड़कों पर खुदाई भी नहीं हुई थी जिसकी वजह से पाइप लाइन से बराबर पानी सड़को पर फैल रहा था जलभराव की स्थिति के बाद जल निगम व कार्यदायी संस्था के कार्यो की पोल खुल गई.

नतीजा सड़को पर मिट्टी का ढेर और जब बारिश होती है तो जलभराव के साथ साथ राहगीरों को आवागमन में बड़ी समस्या आती है जिसकी शिकायत जनता ने जिला प्रशासन से की थी  और यह शहर के हर क्षेत्र में जहां भी पाइपलाइन बिछाई गई है वहां ऐसा ही हाल है आलम यह है कि प्रमुख मार्गों से लेकर गलियों की हालत बदतर होती जा रही है और सुनने वाला कोई नहीं.

सड़क खोदी गई उन्हें पर समतल नहीं किया गया जिसकी वजह से सड़क भी ऊंची नीची, बारिश में इन सड़कों ने तो हद ही कर दी क्योंकि सड़क निर्माण न होना और समतल न होना और मिट्टी मौजूद तो उस मार्ग पर चलना कितना बड़ा खतरा साबित हो सकता है यह बड़ा सवाल है इस बाबत जनता जनार्दन ने इसकी शिकायत जल निगम के अलावा जिला प्रशासन से भी की थी जिसपर डीएम ने जांच के आदेश दिये थे.

मनमानी हुई उजागर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना

डीएम उन्नाव अपूर्वा दुबे (IAS Apurva Dubey) ने 7 सदस्यीय टीम गठित कर एडीएम न्यायिक के नेतृत्व में जांच शुरु करवाई जहां मनमानी उजागर होने के बाद डीएम उन्नाव अपूर्वा दुबे ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था पर 1 करोड़ रूपये का जुर्माना लगाया और कहा कि कार्य सही ढंग से नही क्या तो आगे मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

Latest News

उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा पलटवार: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा पलटवार: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में 4 मई 2026 को मौसम ने अचानक करवट ली है. भीषण गर्मी के बीच अब तेज आंधी,...
IAS Transfer in UP: 38 आईएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल, 8 जिलों में बदले डीएम, रिंकू सिंह राही की जालौन में तैनाती
Aaj Ka Rashifal 04 May 2026: इन तीन राशियों के जातक रहें सतर्क, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 03 May 2026: सरकारी नौकरी के लिए करें सूर्य नारायण की उपासना, जानिए दैनिक भाग्यफल
गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन टोल फ्री सफर: मई के दूसरे हफ्ते तक मुफ्त यात्रा, बाइक चालकों से भी वसूला जाएगा टैक्स
Fatehpur News: कैंसर पीड़ित को ब्लड नहीं मिला? जिला अस्पताल ने बताया पूरा सच, 12 यूनिट खून देने का दावा
Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल

Follow Us