Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:राह चलते लोगों से मोबाइल व अन्य क़ीमती सामान लूट लेने वाले गैंग का पर्दाफ़ाश.चार गिरफ्तार..तीन फ़रार.!

फ़तेहपुर:राह चलते लोगों से मोबाइल व अन्य क़ीमती सामान लूट लेने वाले गैंग का पर्दाफ़ाश.चार गिरफ्तार..तीन फ़रार.!
फतेहपुर:पुलिस हिरासत में अभियुक्त।प्रेस वार्ता करते एसपी सतपाल अंतिल।

फतेहपुर में सरेराह लूट व छिनैती करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफ़ाश कर दिया है, गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अभी फ़रार हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फ़तेहपुर:ज़िले के पुलिस अधीक्षक का पद जब से  आईपीएस सतपाल अंतिल(ips satpal antil) ने संभाला है तब से अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाहियां हो रहीं हैं।गैंग बनाकर अपराध करने वालों का लगातार पर्दाफ़ाश हो रहा है।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने एक ऐसे ही गैंग का खुलासा किया जो राह चलते लोगों से मोबाइल, सोने की चैन आदि कीमतों सामानों की लूट व छिनैती करता था।Fatehpur mobile loot news

एसपी सतपाल अंतिल द्वारा छिनैती व लूट की घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था जिसमें उपनिरीक्षक रीतेश कुमार राय, हेड कांस्टेबल शहनवाज़ हुसैन, कांस्टेबल सुनील यादव, अभिषेक यादव व सर्विलांस टीम की थी।Fatehpur sp satpal antil 

पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस नोट के मुताबिक शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर मोटरसाइकिलों से राह चलते लोगों से मोबाइल आदि की लूट व छिनैती करने वाले अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा सरकंडी नहर पुलिया कोतवाली बिंदकी के नजदीक घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया जिस पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम जान से मारने की नियत से फ़ायर झोंक फ़रार होने का प्रयास किया गया लेक़िन पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए दो अभियुक्तों रामचंद्र पुत्र रामकुमार निवासी विक्रमपुर कोतवाली बिंदकी व गोलू उर्फ़ अभिषेक मिश्रा ऊर्फ पहाड़ी पुत्र विनोद मिश्रा निवासी सैमसी थाना बिंदकी को गिरफ्तार कर लिया गया है।भागे हुए दो अभियुक्तों उमेश पुत्र रामगुलाम निवासी विक्रमपुर कोतवाली बिंदकी व विवेक उर्फ़ बउवन पुत्र ओमप्रकाश निवासी विक्रमपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्तों के पास से पुलिस ने लूटे गए 14 मोबाइल फोन अवैध असलहे आदि बरामद किए हैं।

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

अभियुक्तों से हुई पूछताछ के दौरान तीन औऱ अभियुक्तों के नाम सामने आए हैं जो मनीष निवासी नगुवापुर बिंदकी, प्रशान्त दीक्षित सैबसी बिंदकी औऱ सचिन सोनी केवटरा बिंदकी हैं।फ़िलहाल ये तीनों अभियुक्त फ़रार हैं पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है।

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

ज़िले में लम्बे समय से ऐसे गैंग सक्रिय रहें हैं जो राह चलते लोगों से मोबाइल व अन्य कीमतों सामानों की लूट व छिनैती करते थे।बीते कुछ माहों में बड़ी संख्या में लूट व छिनैती की वारदातें जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में घटित हुईं थीं।गैंग के पर्दाफाश होने के चलते ऐसी घटनाओं पर जरूर अंकुश लगेगा।

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us