
कोरोना:हमीरपुर में फ़िर हुआ कोरोना ब्लास्ट..!
On
हमीरपुर में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहें हैं।रविवार देर रात कोरोना के 13 नए केस सामने आए हैं..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
हमीरपुर:कोरोना की रफ़्तार ज़िले में तेज़ हो चुकी है।हर दिन के साथ आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।रविवार देर रात ज़िले में 13 नए केसों की पुष्टि हुई है।जिसके बाद कोरोना के कुल मामलों की संख्या 55 हो गई है।

जानकारी के अनुसार राठ क्षेत्र के अतगांव ग्राम में 6 कोरोना पाज़िटिव मिले हैं।इसके अलावा कुरारा के मंगलपुर में 2,झलोखर में एक और कुरारा क़स्बे में एक पाज़िटिव मिला है।कुरारा क्षेत्र के ही सुकरोड़ी में एक व सरीला क्षेत्र के इंद्रपुरा में दो संक्रमित मिले हैं।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
