
कोरोना:शाम को तीन और पॉज़िटिव व्यक्तियों की पुष्टि..रविवार को मिले कुल पाँच नए संक्रमित..!
On
रविवार शाम ज़िले में तीन नए कोरोना पाज़िटिव केसों की पुष्टि हुई है..इस तरह आज कुल पाँच नए मामले आए हैं..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।
डेस्क:रविवार शाम डीएम ने तीन नए पाज़िटिव केसों की पुष्टि की है।इसके पहले दोपहर में दो नए मामले आये थे।इस तरह जनपद में रविवार को कुल पाँच नए मामले सामने आए हैं।

डीएम द्वारा जारी की गई प्रेस नोट के अनुसार हँसवा विकास खण्ड के अतरहा गाँव में रहने वाला एक व्यक्ति,एक व्यक्ति ग्राम काँछि का पुरवा (लालीपुर) ब्लाक भिटौरा व एक व्यक्ति सुजानपुर ब्लाक असोथर में संक्रमित मिले हैं।यह तीनों नए कोरोना संक्रमित हाल ही में महाराष्ट्र प्रान्त से लौटे हैं।तीनों गाँवो को कंटेन्मेंट एरिया घोषित कर दिया गया है।



Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
