Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना:फतेहपुर में एक साथ 14 नए पाज़िटिव.एक ही परिवार में दस..!

कोरोना:फतेहपुर में एक साथ 14 नए पाज़िटिव.एक ही परिवार में दस..!
Fatehpur corona virus. सांकेतिक फ़ोटो।

बुधवार को कोरोना के एक साथ 14 नए मामले सामने आए हैं..जिसमें 10 केस शहर के एक ही परिवार के हैं..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:बुधवार का दिन कोरोना के लिहाज़ से जनपद के लिए बुरा साबित हुआ।कुल 14 नए केस सामने आए जिसमें 10 केस शहर के दक्षिणी गौतम नगर इलाक़े में रहने वाले एक ही परिवार से हैं।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में संक्रमित भतीज़े के सम्पर्क में आए चाचा की मौत..दहशत में शहरी..!

डीएम द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार बुधवार को जनपद में 14 नए कोरोना पाज़िटिव केसों के साथ आँकड़ा 148 पर पहुँच गया है।इन 14 में से 10 केस शहर के दक्षिणी गौतम नगर इलाक़े हैं, जो एक ही परिवार से हैं।शेष 1 व्यक्ति खागा क़स्बे का, एक व्यक्ति ग्राम कनकपुर ब्लाक हथगाम का, और दो महिलाएं कृष्णा नगर ब्लाक बहुआ की संक्रमित हैं।

शहर में दहशत..

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

शहर के दक्षिणी गौतम नगर इलाक़े में रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट बीते 27 जून को पॉजीटिव आई थी।जिसके बाद घर के बाकी सदस्यों की भी सैंपलिंग प्रशासन ने कराई थी।बुधवार को रिपोर्ट आई जिसमें परिवार के 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।संक्रमितों में परिवार की 6 महिलाएं व 4 पुरुष शामिल हैं।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

यहाँ यह भी स्पष्ट कर दें कि परिवार के एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की बुधवार सुबह घर पर ही मौत हो गई थी।तब तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई थी।शाम को जब रिपोर्ट आई तो मृतक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई।

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

ये भी पढ़े-भारत का मिडिल क्लास अच्छा है..उसे भत्ता नहीं..बस व्हाट्सएप पर मीम और वीडियो चाहिए..!

हालांकि जिला अस्पताल में तैनात जिला महामारी विज्ञानी डॉ. अब्दुल्लाह ने बताया है कि मृतक पिछले कई सालों से गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे थे।उनमें कोरोना से जुड़े लक्षण नहीं थे।परिवार के एक सदस्य की रिपोर्ट पाज़िटिव आने के बाद मृतक की भी सैंपलिंग कराई गई थी।रिपोर्ट पाज़िटिव आई है लेकिन कोरोना से ही मौत हुई है यह कहना उचित नहीं है।

डीएम द्वारा जारी किए गए फतेहपुर के कोरोना आंकड़े..

कुल सैम्पल-5724

कुल प्राप्त रिपोर्ट-4864

नए पाज़िटिव-14

कुल कोरोना पाज़िटिव-148

एक्टिव केस-35

डिस्चार्ज-113

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us