Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना:फतेहपुर में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार..एक साथ 26 नए पाज़िटिव..!

कोरोना:फतेहपुर में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार..एक साथ 26 नए पाज़िटिव..!
Fatehpur corona virus. सांकेतिक फ़ोटो।

ज़िले में कोरोना का धमाका हुआ है।एक साथ 26 नए कोरोना पाज़िटिव मरीजों की पुष्टि के बाद ज़िले में हड़कम्प मच गया है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में कोरोना की रफ्तार अब राजधानी एक्सप्रेस के माफ़िक हो गई है।मंगलवार को एक साथ 26 नए कोरोना पाज़िटिव व्यक्तियों की पुष्टि होने के बाद ज़िले में हड़कम्प मच गया है।ज़िले में कोरोना का कुल आँकड़ा 185 हो गया है।अब तक कोरोना की वजह से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।मंगलवार को आई ज़िले की कोरोना रिपोर्ट से प्रशासन के भी हाँथ पैर फूल गए हैं!

ये भी पढ़े-कानपुर कांड:घटना के बाद फतेहपुर आया था,विकास दुबे का सबसे भरोसेमंद साथी बब्बन..!

फतेहपुर शहर में भी कोरोना तेज़ी के साथ फ़ैलाव ले रहा है।मंगलवार को शहर क्षेत्र के पटेल नगर, सुंदर नगर कालोनी, पटेल नगर से सप्लाई आफ़िस जाने वाली गली, आवास विकास, मसवानी, सिविल लाइन और जयराम नगर में कोरोना पाज़िटिव व्यक्तियों की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़े-UP:हमीरपुर में 12 घण्टों के भीतर दूसरी मुठभेड़ 50 हज़ार का इनामिया गिरफ्तार..!

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

ग्रामीण इलाकों की बात करें तो ग्राम कनकपुर ब्लाक हथगाम में रहने वाले दो भाई,एक बहन सहित कुल सात लोग, ब्लाक ऐरायां थाना सुल्तानपुर घोष के धनकमाई गाँव में तीन पुरुष दो महिलाओं सहित पाँच लोग, बहुआ थाना ललौली में तीन, बकेवर में एक कोरोना पाजीटिव की पुष्टि हुई है।

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

ये भी पढ़े-सावन विशेष:कोरोना के चलते घर पर ही इस विधि विधान से कर सकतें हैं भगवान शंकर की पूजा मिलेगा पूरा लाभ..!

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

इसके अलावा मंगलवार को आई रिपोर्ट में दो सरकारी कर्मचारी भी कोरोना पाजीटिव मिले हैं।इनमें कानपुर में रहने वाले एक व्यक्ति जो जिला महिला अस्पताल में तैनात हैं व दूसरी प्रयागराज में रहने वाली एक महिला जो जिला प्रोबेशन कार्यालय के वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत हैं।

आपको बता दें कि अभी बीते दिनों ही जिला महिला अस्पताल के एक सर्जन कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं।बताया जा रहा है कि जिला महिला अस्पताल में कार्यरत जिस व्यक्ति की रिपोर्ट मंगलवार को पाज़िटिव आई वह संक्रमित सर्जन के साथ ही काम करता था!

फतेहपुर कोरोना ग्राफ़..

कुल सैम्पल-7121

कुल प्राप्त रिपोर्ट-6374

कुल कोरोना पॉजीटिव-185

एक्टिव केस-54

अब तक L1 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज- 131

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us