
फर्रुखाबाद:सिपाही की मौत से मचा हड़कम्प..सील हुई कोतवाली..अब तक 6 की मौत..!
On
यूपी के फर्रूखाबाद ज़िले में कोरोना का कहर जारी है।पिछले चौबीस घण्टों में तीन मौतों के बाद ज़िले में कुल मौतों का आंकड़ा 6 हो गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
फर्रूखाबाद:ज़िले में कोरोना का कहर लगातार जारी है।मंगलवार को ज़िले की सदर कोतवाली में तैनात एक कांस्टेबल की मौत के बाद कोरोना की रिपोर्ट पाज़िटिव आने से हड़कम्प मच गया है।कोतवाली को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

पुलिस कप्तान डॉ.अनिल मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फर्रूखाबाद कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश शर्मा की तबियत बिगड़ जाने पर फतेहगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ से उन्हें कानपुर हैलट के लिए रेफर किया गया था।वहीं कोरोना की जाँच के लिए सैम्पलिंग भी कराई गई थी।आरक्षी की मंगलवार को इलाज़ के दौरान मौत हो गई थी।जिसकी कोरोना रिपोर्ट आज पाजिटिव आई है।



Tags:
Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
