
कोरोना:फतेहपुर में 17 नए मरीज़..एक्टिव केसों की संख्या 200 के नीचे..!
On
शुक्रवार को जिले में 17 नए मरीज़ो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
फतेहपुर:ज़िले में कोरोना मरीज़ो के बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी तो है लेक़िन राहत की खबर यह है कि बड़ी संख्या में मरीज़ ठीक भी हो रहें हैं।हालांकि राज्य मुख्यालय द्वारा जिलेवार जारी होते कोरोना आंकड़ो के अनुसार मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 19 हो गई है।शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 17 नए कोरोना पाजीटिव केसों की पुष्टि हुई।
यहाँ मिले हैं मरीज़..
ग्राम लाला का पुरवा छिवलहा, मसवानी, मुराइनटोला, पीरनपुर, रारा, छेउका हुसैनगंज, जहानपुर खजुहा, रेवाड़ी मलवां, श्यामखेड़ा कल्याणपुर, बक्सपुर गाजीपुर, चिनपुट कटरा जहानाबाद, कस्बा अमौली औऱ नरैनिया डीघरुआ अमौली इन स्थानों से कुल 17 नए पाज़िटिव केस मिले हैं।
कुल सैम्पल-16045
कुल प्राप्त रिपोर्ट-14814
कुल कोरोना पाज़िटिव-983
एक्टिव केस-198
अब तक डिस्चार्ज-700
Tags:
Related Posts
Latest News
30 Oct 2026 22:14:16
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
