
कोरोना:हमीरपुर में कोरोना से तीसरी मौत..इस क़स्बे में फ़ैला है सबसे अधिक संक्रमण..!
On
ज़िले में कोरोना का संक्रमण खतरनाक स्तर पर पहुँच गया है..ज़िले में कोरोना से तीसरी मौत हो चुकी है..लोगों में दहशत फैली हुई है...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
हमीरपुर:ज़िले में कोरोना की रफ़्तार खतरनाक तरीक़े से तेज़ हो गई है।मंगलवार को ज़िले के लिए एक और बुरी ख़बर सामने आई।कोरोना संक्रमित एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज़ के दौरान झाँसी में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ज़िले में कोरोना संक्रमण से जुड़ी हुई यह तीसरी मौत है।ज़िले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 94 है।हालांकि इनमें से 65 लोग अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।
कोरोना का केंद्र बना राठ कस्बा..
जानकारों का मानना है कि क़स्बे में लॉकडाउन की सख्त ज़रूरत है।यदि सख़्ती वाला लॉकडाउन क़स्बे में नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में स्थित और भी भयावह हो सकती है।
Tags:
Related Posts
Latest News
30 Oct 2026 22:14:16
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
