
कोरोना-फतेहपुर:ग्यारह की लिस्ट में दो पुलिस कर्मी भी थे पॉज़िटिव..मंगलवार को तीन औऱ निकले..23 पहुँची संख्या..!
सोमवार देर रात एक साथ 11 लोगों की आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट में दो पुलिस कर्मी भी शामिल हैं..वहीं मंगलवार को ज़िले में तीन और लोगों की रिपोर्ट पाज़िटिव आई है..अब संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
फतेहपुर:ज़िले में सोमवार की रात कोरोना का बम फूट गया है।एक साथ 11 लोगों की जाँच रिपोर्ट पाज़िटिव आई थी।इस लिस्ट में दो पुलिस कर्मी भी शामिल थे।मंगलवार को जिले में तीन और लोगों की रिपोर्ट पाज़िटिव आई है।डीएम द्वारा जारी की गई प्रेस नोट के अनुसार अब ज़िले में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 23 हो चुकी है।

मंगलवार को जिन तीन लोगों की रिपोर्ट पाज़िटिव आई है।उनमें एक ग्राम कबरा ब्लाक धाता, एक ग्राम छीमी पुरइन ब्लाक ऐराया, एक ग्राम बरमतपुर ब्लाक तेलियानी का है।



पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि आगरा से लौटने के बाद दोनों को क्वारण्टाइन में रखा गया था।दोनों के सैम्पल जाँच के लिए भेजे गए थे।जिसके बाद सोमवार को दोनों की रिपोर्ट पाज़िटिव आ गई है।
इसके अलावा छुट्टी से लौटे कुछ और पुलिसकर्मियों को क्वारण्टाइन में रखा गया है।सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं।रिपोर्ट आनी शेष है।
