Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर लॉकडाउन:बड़ी संख्या में बसों में भर भरकर दिल्ली से वापस लौटे लोग..!

फतेहपुर लॉकडाउन:बड़ी संख्या में बसों में भर भरकर दिल्ली से वापस लौटे लोग..!
फतेहपुर लॉकडाउन:फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह।

दिल्ली से शनिवार को बड़ी संख्या में वहां फंसे मजदूर और कामगार वापस अपने अपने ज़िले के लिए रवाना हुए..फतेहपुर में भी कई सैकड़ा लोग आए हैं..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर...

फतेहपुर:कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद अपने अपने घरों से दूर दूसरे प्रदेशों में मजदूरी कर रहे मजदूरों के लिए भोजन और रहने तगड़ा संकट गहरा गया था। fatehpur lockdown news

ये भी पढ़े-कोरोना:दिल्ली में उमड़ी भीड़ देख सख़्त हुई केंद्र सरकार..राज्यों को निर्देश सीमाओं कों करें सील..!

राज्य सरकारों ने लोगों से अपील की कि लॉकडाउन का उलंघन न करें।जो जहां हैं वहीं रुके उनके रहने और खाने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।लेक़िन ये अपीलें काम नहीं आई और बड़ी संख्या में लोगों ने पलायन शुरू कर दिया।

यूपी सरकार द्वारा मानवीय दृष्टिकोण का हवाला देते हुए इस लॉकडाउन में रोडवेज बसों के माध्यम यूपी के मजदूरों को लाने का ऐलान किया गया।इसके बाद दिल्ली यूपी के बॉर्डर पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई।

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

रविवार को दिन भर नेशनल हाइवे (nh2) पर मजदूरों से भरे ट्रक, बस, डम्फर, पिकअप, लोडर सब निकलते हुए दिखे।

Read More: UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

फतेहपुर में भी दिल्ली से रोडवेज की आठ बसें लोगों को लेकर आईं हैं।जिनमें से सैकड़ो लोग आ पहुंचे हैं।बाहर से आ रहे सभी लोगों का शहर घुसने के पहले ही नउवाबाग तिराहे पर शुरुआती स्क्रीनिंग की गई है।अन्य जनपदों को जाने वाले लोगो का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

बसों में मजदूरों से लिया गया किराया..टिकट भी नहीं दिया..

दिल्ली से सरकारी रोडवेज बसों में भरकर फतेहपुर पहुंचे कामगारों ने बताया कि सभी लोगों से 100 रुपये किराए के रूप में बस के कंडक्टर ने लिया है।लेक़िन टिकट किसी को नहीं दिया है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us