
कोरोना:कानपुर में पुलिस के जवानों में तेज़ी से फैल रहा संक्रमण..SSP के पीआरओ की रिपोर्ट आई पॉजिटिव..!
On
कानपुर में कोरोना का संक्रमण तेज़ गति से फैल रहा है।यहाँ कोरोना मरीज़ो की संख्या 227 पहुँच चुकी है और अब तक कुल 5 मौतें हो चुकीं हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..
कानपुर:ज़िले में कोरोना का कहर लगातार जारी है।रविवार को 15 और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।जिसके बाद कानपुर में कोरोना संक्रमित मरीज़ो की संख्या 227 पहुँच गई है।और पांच लोगो की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है।kanpur coronavirus
ये भी पढ़ें-lockdown:फतेहपुर में एक पिता को है दो महीने से..अपने बेटे के शव का इंतजार..!
मुंबई और दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस में भी कोरोना से संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है।कानपुर में भी कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों की तादाद बढ़ती जा रही है।
अब कानपुर में कोरोना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दफ्तर तक पहुंच गया है। एसएसपी के पीआरओ समेत 11 और पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।कानपुर में पुलिस विभाग में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद 24 पहुंच गई है।जो कि काफ़ी चिंताजनक है।
Tags:
Related Posts
Latest News
04 Nov 2026 08:18:04
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
