Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CAA In UP: सीएए की अधिसूचना जारी होते ही यूपी में अलर्ट ! डीजीपी ने सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दिये निर्देश, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

CAA In UP: सीएए की अधिसूचना जारी होते ही यूपी में अलर्ट ! डीजीपी ने सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दिये निर्देश, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
डीजीपी के सख्त निर्देश, image credit original source

UP CAA News In Hindi

केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले नागरिक संशोधन कानून (Caa) देश में अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना जारी होते ही यूपी में अलर्ट रहने के निर्देश डीजीपी ने दिए हैं. संवेदनशील क्षेत्रों व जिलो में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है.

सीएए को लेकर यूपी में अलर्ट

सीएए को लेकर पहले भी कई बार स्थितियां बिगड़ी थीं, 2019 में दोनों सदनों में नागरिक संशोधन बिल पास हो चुका है. अब केंद्र की सरकार ने नागरिक संशोधन कानून (Caa) को लागू कर दिया है. जिसके बाद यूपी में पुलिस मुख्यालय की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए है. डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं. सीएए लागू होते ही यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने तत्काल अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. यही नहीं दो दिन पहले ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर पुलिस के आलाधिकारियों को जिलो की चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे. 

अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई तय

डीजीपी प्रशांत कुमार ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि सीएए की अधिसूचना जारी होने के बाद सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गये हैं. उन्होंने कहा की सभी जगहों की पहचान कर ली गयी है. संवेदनशील और अति संवेदनशील जिलों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालो पर कार्रवाई तय है. पुलिस की खास तौर पर नजर सोशल मीडिया पोस्ट पर है जिसपर अक्सर माहौल बिगाड़ने का प्रयास होता है. सीएए की अधिसूचना जारी होने के बाद सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है. सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us