Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Loksabha Election: लखनऊ से MARD पार्टी के प्रत्याशी लड़ रहे हैं चुनाव ! पार्टी के इस अजीबोगरीब नाम के पीछे की कहानी को जानकर दंग रह जाएंगे आप

Up Loksabha Election: लखनऊ से MARD पार्टी के प्रत्याशी  लड़ रहे हैं चुनाव ! पार्टी के इस अजीबोगरीब नाम के पीछे की कहानी को जानकर दंग रह जाएंगे आप
मर्द पार्टी के प्रत्याशी ने भरा नामाँकन, image credit original source

Lok Sabha Chunav 2024

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के दौरान सभी राजनीतिक दल अपना दमखम दिखा रहे हैं. इसी कड़ी में लखनऊ से मर्द पार्टी (Mard Party) भी चुनावी मैदान में उतारकर अपने कैंडिडेट को चुनाव लड़ा रही है इस पार्टी का नाम जितना अनोखा (Unique) है. उतना ही स्लोगन भी पार्टी का एजेंडा है कि नारी सशक्तिकरण के नाम पर पुरुषों के साथ होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना है. इसीलिए इस पार्टी ने अगले जनम मोहे बेटा ना कीजो के स्लोगन के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

लखनऊ लोकसभा सीट पर अजीबोगरीब नाम की पार्टी के प्रत्याशी ने भरा पर्चा

लखनऊ लोकसभा सीट का चुनाव भी काफी दिलचस्प है, क्योंकि एक तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajanath singh) तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से रविदास मल्होत्रा आमने-सामने हैं, लेकिन अब लखनऊ लोकसभा सीट से एक और अजीबोगरीब नाम वाली पार्टी अपने एजेंडों के साथ चुनाव लड़ने जा रही है पार्टी का नाम है मर्द (Mard) पार्टी यानी 'मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल' है.

बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मोहन (Kapil mohan) लखनऊ लोकसभा से चुनाव लड़ रहे हैं पार्टी की ओर से बाकायदा एक घोषणा पत्र भी इशू किया गया है, जिसमें महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं जिसमें छेड़खानी, दहेज अधिनियम दुष्कर्म जैसे मामलों में पुरुषों के साथ हो रहे शोषण में बदलाव किए जाएं.

kapil_mohan_mard_party
मर्द पार्टी, कपिल मोहन, image credit original source

पार्टी का उद्देश्य समाज में पुरुषों को मिले सम्मान

वही मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में मर्द पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रत्याशी कपिल मोहन ने कहा कि हमारी पार्टी का उद्देश्य जीतना नहीं है बल्कि जिस तरह से समाज में महिला सशक्तिकरण के नाम पर पुरुषों को टारगेट किया जा रहा है जिससे वह मानसिक रूप से इसका शिकार हो रहे हैं, ऐसे सैकड़ो झूठे केस हैं जिनमें फंसकर आदमी या तो आत्महत्या कर लेता है या दिमागी रूप से अपना संतुलन खो बैठता है.

ऐसे लोगों की मदद करना हमारा उद्देश्य है इसीलिए हमारा कहना है कि बेटों के सम्मान में हम उतरे हैं मैदान में. हम सिर्फ बेटी ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बचाने की बात करते हैं. हम इस समाज में फैलाई जा रही पुरूष विरोधी मानसिकता के खिलाफ हैं. अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं.

Read More: Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लखनऊ से भरा पर्चा

आगे उन्होंने बताया कि मर्द पार्टी लखनऊ लोकसभा सीट, गोरखपुर लोकसभा सीट, झारखंड की रांची लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की कल्याणपुर लोकसभा सीट से और इसके अलावा बनारस से भी चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन वहां पर प्रत्याशी को पर्चा नहीं दिया जा रहा है हालांकि अब मर्द पार्टी यूपी में दो सीट पर चुनाव लड़ रही है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लखनऊ से पर्चा भरा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us