Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बलरामपुर:हड़ताल के चलते बन्द रहे बैंक..करोड़ो का लेनदेन प्रभावित..!

बलरामपुर:हड़ताल के चलते बन्द रहे बैंक..करोड़ो का लेनदेन प्रभावित..!
हड़ताल करते बैंक कर्मचारी

बैंक कर्मियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन यू(एफबीयू) के आवाहन पर बुधवार को जनपद में भी बैंक कर्मियों ने बैंकों को बंद कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

बलरामपुर: यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस यू (एफबीयू) के आवाहन पर बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर एक दिवसीय हड़ताल व धरना प्रदर्शन बैंक कर्मियों द्वारा किया गया । हड़ताल के चलते लोगो को काफी समस्याओ का सामना भी करना पड़ा। हड़ताल का असर जिले के सभी बैंकों पर देखने को मिला।  जिले में 19 राष्ट्रीयकृत बैंकों की 141 शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। हड़ताल के कारण जिले में करोड़ो का लेनदेन प्रभावित हुआ।

हड़ताल कर रहे बैंक कर्मियों ने केंद्र की मोदी सरकार पर बैंकों के साथ उपेक्षा पूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कर्मियों ने आरोप लगाया कि बैंकों का अधिग्रहण कर उन्हें मर्ज किया जा रहा है।  जिसका यूनियन पुरजोर विरोध कर रहा है । नेता संजय शुक्ला ने कहा कि हम किसी भी दशा में बैंकों का निजीकरण नहीं होने देंगे सरकार का जो तर्क है वह पूर्णतया निराधार है । सरकार की कोई भी योजनाएं बगैर बैंक के सहयोग से संपादित नहीं की जा सकती हैं।

क्या है यूएफबीयू की प्रमुख मांग...?

 यूनियन की प्रमुख मांगों में बैंकों के मर्जर प्रक्रिया को तत्काल बंद करने, बड़े बकायेदारों की वसूली सुनिश्चित करने तथा 2017 से लंबित वेतन समझौते को लागू करना प्रमुख मांग है।

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

उपभोक्ताओं से मांगी माफ़ी..!

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

हड़ताल के दौरान बैंक यूनियन के नेताओ ने सामूहिक रूप से उपभोगताओं से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि बैंक की हड़ताल से उपभोक्ताओं को जो समस्याएं उत्पन्न होती हैं उसके लिए हम सभी पहले ही क्षमा मांग चुके हैं और एक बार पुनः उपभोक्ताओं से इसके लिए माफ़ी मांग रहें हैं ।

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us