Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya Ram Lala Darshan: रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंची समस्त विधायकों की टोली ! सीएम भी रहे मौजूद, सपा ने बनाई दूरी

Ayodhya Ram Lala Darshan: रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंची समस्त विधायकों की टोली ! सीएम भी रहे मौजूद, सपा ने बनाई दूरी
समस्त विधायक पहुंचे अयोध्या दर्शन के लिए, Image Credit Original Source

राम लला के दर्शन

उत्तर प्रदेश के तमाम विधायक आज सुबह लग्जरी बसों के द्वारा अयोध्या (Ayodhya) रामलला के दर्शन (Visit Ram Lala) के लिए जय श्री राम के नारों के साथ रवाना हुए. इन विधायकों के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी मौजूद रहे. सपा को छोड़कर सभी दलों के विधायकों ने राम लला के दर्शन किये.

लग्जरी बस के द्वारा रवाना हुए समस्त विधायक

प्रदेश के समस्त दलों के विधायकों ने रविवार को अयोध्या रामलला मन्दिर में दर्शन (Visit Ram lala Mandir) करने पहुँचे. इन विधायकों में भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस और निर्दलीय विधायक भी शामिल हुए यह सभी विधायक लग्जरी बसों के माध्यम से यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे और फिर उसके बाद रामलला के दरबार दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे. सीएम योगी अदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी विधायको की टोली के साथ मौजूद रहे.

ram_lala_darshan_ayodhya (1) (1)
राम लला दर्शन, Image credit Original Source

समाजवादी पार्टी के विधायकों ने बनाई दूरी

विधायकों की इन सूची में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) बीजेपी के विधायकों के अलावा रालोद के 9 विधायक, निषाद पार्टी के सभी विधायक, सुभाषपा के छह विधायक और कांग्रेस के विधायक भी मौजूद रहे. जनसत्ता लोक दल लोकतांत्रिक अध्यक्ष राजा भैया अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन प्राप्त किया. लेकिन इससे उलट समाजवादी पार्टी से जुड़े कोई भी विधायक इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.

नाचते-गाते हुए अयोध्या पहुंची विधायकों की टोली

सभी विधायक रामलला के दर्शन के लिए जय श्री राम के उद्घोष के साथ आगे बढ़े, रास्ते में जगह-जगह विधायकों के इस काफिले का जोरदार स्वागत भी किया गया. यही नहीं कहीं-कहीं पर तो उनके स्वागत के लिए बुलडोजर पर सवार होकर कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ उन पर फूल भी बरसाए जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

भावुक हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

वही आज के इस दिन पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने कहा कि मैं बहुत भावुक हूं क्योंकि जब मैं इस स्थान पर आया था तो यह एक ढांचा था जो 6 दिसंबर को हमारे सामने तोड़ा गया था लेकिन आज बड़े ही सौभाग्य की बात है कि भगवान के प्रत्यक्ष रूप से दर्शन करने के लिए हम सभी को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us