Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:विश्व की नायाब कलाकृति होगा..अयोध्या में बनने जा रहा राम मंदिर..!

UP:विश्व की नायाब कलाकृति होगा..अयोध्या में बनने जा रहा राम मंदिर..!
फ़ोटो साभार गूगल

अयोध्या में बनने जा रहा राम मंदिर विश्व की महानतम धरोहरों में से एक होगा..ऐसा कहना है राम मंदिर नक्शा तैयार करने वाले वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा का..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने के दिशा में कदम बढ़ चले हैं।केंद्र सरकार द्वारा मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन कर दिया गया है।ट्रस्ट मंदिर निर्माण के लिए आगे की भूमिका तय करेगा।इसके लिए ट्रस्ट की एक बैठक हो चुकी है और जल्द ट्रस्ट की दूसरी बैठक होगी जिसमें मंदिर निर्माण कब से शुरू होगा इसका ऐलान हो सकता है।

ये भी पढ़े-ट्रम्प दौरा:भारत और अमेरिका के बीच हुआ तीन अरब डॉलर का समझौता क्या है..!

एक मीडिया वेबसाइट से बातचीत करते हुए देश के कई भव्य मंदिरों के वास्तुकार और रामलला मंदिर का नक्शा तैयार करने वाले चंद्रकांत सोमपुरा ने बताया कि राममंदिर का प्रारूप जिस तरह का है वैसा उदाहरण दुनिया में कहीं नहीं है। जिस तरह तीर्थ स्थल विकास पर तैयारी हो रही है इसमें कोई शक नहीं कि यह मंदिर भारतीय स्थापत्य कला का अद्वितीय उदाहरण होगा। (ram mandir model)

ये भी पढ़े-CAA हिंसा:लगातार तीसरे दिन भी धधकी दिल्ली..पाँच की मौत..सैकड़ो घायल..20 किलोमीटर की दूरी पर थे ट्रम्प..!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

मंदिर परिसर के विस्तार के सवाल पर सोमपुरा ने कहा कि अगर मंदिर परिसर क्षेत्र को 67 एकड़ की जगह 100-1200 एकड़ में विस्तारित कर दिया जाए और हम उस हिसाब से मंदिर निर्माण का नया डिजाइन तैयार कर देंगे। ट्रस्ट का निर्देश मिलने के 15 दिन के भीतर ही हम डिजाइन में बदलाव के साथ नया मास्टरप्लान तैयार कर देंगे। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुरूप स्थापत्य कला, निर्माण शैली में पूरा बदलाव किया जा सकता है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

मंदिर बनने में लगने वाले समय और लागत के सवाल पर कहा कि मंदिर के भवन निर्माण में क़रीब दो सालों का समय लगेगा और मौजूदा राम मंदिर के डिजाइन पर क़रीब 100 करोड़ की लागत आएगी। (ram mandir news)

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

उन्होंने यह भी कहा कि अगर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट निर्देश देती है तो मंदिर को दो से तीन मंजिला बनाया जा सकता है और इसके लिए डिजाइन में परिवर्तन करने को वह तैयार हैं। इससे मंदिर की भव्यता में कोई फर्क नहीं आएगा।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us