Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP STF News: पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कराने की थी तैयारी ! देर रात STF का धड़ाधड़ एक्शन,18 गिरफ्तार, अभ्यर्थियों को ऐसे लगा रहे चूना

UP STF News: पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कराने की थी तैयारी ! देर रात STF का धड़ाधड़ एक्शन,18 गिरफ्तार, अभ्यर्थियों को ऐसे लगा रहे चूना
पेपर लीक कराने के प्रयास में गिरफ्तार, image credit original source

UP Police Bharti

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक (Paper Leak Of Constable Exam) करने की योजना बना रहे अलग-अलग जनपदों से सॉल्वर गैंग (Solver Gang) के 18 सदस्यों को एसटीएफ व पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए गिरफ्तार किया है. सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा 17 व 18 फरवरी को दो पालियों में होनी है. वही सोशल मीडिया पर परीक्षा रद्द होने की खबरों को पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने खंडन किया है.

सेंध लगाने का था प्रयास सॉल्वर गिरोह के 18 सदस्य गिरफ्तार

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले सॉल्वर गिरोह ने सेंध लगाने का प्रयास किया. लेकिन सॉल्वर गैंग के मंसूबों पर पानी फिर गया. यूपी एसटीएफ व पुलिस की टीमों ने मिलकर दर रात यूपी के झांसी, वाराणसी, आगरा, गाजीपुर व बलिया से करीब सॉल्वर गिरोह के 18 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के 60,244 पदों पर भर्तियां होनी है. यह लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को दो पालियों में होनी है.

एसटीएफ लगातार परीक्षा को लेकर सॉल्वर गैंग पर नजर बनाये हुए था. पेपर लीक व अभ्यर्थियों से ठगी के प्रयास में जुटे सॉल्वर गैंग के सदस्य जबतक सक्रिय होते तबतक मिले इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने कार्रवाई कर दी है. झांसी, आगरा व वाराणसी से कुल 6 सदस्य गिरफ्तार किए गए. जबकि गाजीपुर से 8 सदस्य, एक बिचौलिए व कौशाम्बी में 3 को पकड़ा गया था.

try_to_paper_leak_up_police_exam_arrested
पेपर लीक मामले में गिरफ्तार, image credit original source

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक कराने की थी योजना, 10 लाख रुपये की मांग

सॉल्वर गैंग का मसकद अभ्यर्थियों से ठगी करना और पेपर लीक कराना था. एसटीएफ व पुलिस टीम ने मिलकर वाराणसी से ठगी करने वाले प्रिंस कुशवाहा और विजय कुमार को पकड़ा गया है. इनके पास से 8 प्रवेश पत्र, 32 शैक्षिणक प्रमाण पत्र, 24 के साइन करे हुए ब्लैक चेक व 18 अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर स्टैम्प पेपर बरामद हुए. सरगना मिर्जापुर निवासी बंशराज सिंह फरार है. सरगना अपने सदस्यों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपये की मांग कर रहा था. सरगना ने फर्जी प्रश्नपत्र भी तैयार किया था.

up_police_bharti_exam_news
यूपी पुलिस भर्ती, image credit original source
मोनू गुर्जर पर कई प्रतियोगी परीक्षाओं में ठगी का आरोप

वहीं एसटीएफ ने झांसी से शामली के रहने वाले एक और गैंग के गिरोह के सदस्य मोनू कुमार उर्फ मोनू गुर्जर और बिहार के रजनीश रंजन को दबोचा है. बताया जा रहा इन दोनों ने पेपर लीक कराने की बात कहकर अभ्यर्थियों से 8 लाख रुपये की मांग की थी. पकड़ा गया मोनू शातिर है वह नौसेना में भर्ती हुआ था, लेकिन वहां से भाग आया, कई प्रतियोगी परिक्षाओ में मथुरा के मोनू पंडित के साथ धांधली करता रहा. दो साल पहले टीईटी परीक्षा का पेपर लीक कराने में भी इसकी भूमिका थी.वही आगरा से करतार सिंह व टिंकू कुमार को पकड़ा गया है. गाजीपुर से 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. 29 प्रवेश पत्र , 17 शक्षिणक प्रमाण पत्र, 6 लाख रुपये नगद, 21 लाख रुपये चेक, कार, तीन बाइक, 14 मोबाइल, रॉउटर बरामद किया है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us