Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Amroha Tazia News : अमरोहा में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया,तेज धमाके से लगी ताजिये में आग,2 की मौत- 3 दर्जन से ज्यादा घायल

Amroha Tazia News : अमरोहा में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया,तेज धमाके से लगी ताजिये में आग,2 की मौत- 3 दर्जन से ज्यादा घायल
अमरोहा में बड़ा हादसा,ताजिया टकराया हाईटेंशन लाइन से,बड़ी संख्या में लोग घायल

यूपी के अमरोहा में बड़ी घटना सामने आई है. मोहर्रम का जुलूस निकालते वक्त ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया.इस दौरान ताजिये में भीषण आग लग गई.जिसकी चपेट में 3 दर्जन से ज्यादा ताजियेदार आकर झुलस गए.आनन फानन में ताजियेदारो व अन्य लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.जिसमे अबतक 2 की मौत हो चुकी है जबकि 3 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं.


हाईलाइट्स

  • यूपी के अमरोहा में ताजिया निकालने के दौरान बड़ा हादसा,52 घायल,2 की मौत
  • ट्रैक्टर पर रखकर ताजिया ले जा रहे थे,तभी टकराया हाईटेंशन लाइन से,लगी आग
  • आग लगने से मची भगदड़, मौके पर डीएम और एसपी मौजूद, घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

Big accident while taking out Tazia in Amroha : मोहर्रम को लेकर कर्बला जाने के लिए हर राज्य में ताजिये निकाले जा रहे हैं.इधर उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर जुलूस के दौरान हादसे की सूचना भी सामने आई. लेकिन अमरोहा में ताजिये निकालने के दौरान जो हादसा हुआ वह दिल को झकझोर देने वाला था. यहां ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर भारी संख्या में ताजियेदारो के साथ ताजिया कर्बला की ओर निकला था.कुछ दूर पहुंचने पर हाइटेंशन लाइन से ताजिया टकरा गया.जिसमें भीषण विस्फ़ोट हुआ और ताजिया धू-धू कर जलने लगा.इस हादसे में 3 दर्जन से ज्यादा लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.जबकि 2 की मौत हो गई.घटनास्थल पर दहशत का माहौल बना हुआ है.

अमरोहा में ताजिया निकालने के दौरान भीषण हादसा

अमरोहा में मोहर्रम के मौके पर शनिवार को भारी संख्या में ताजियेदार ट्रैक्टर ट्राली पर ताजिया रखकर कर्बला ले जा रहे थे. ताजिया जुलूस कुछ दूरी पर पहुंचा ही था, कि ताजिया हाईटेशन लाइन से टकरा गया.इस दौरान तारों में विस्फ़ोट हुआ और ताजिये में आग लग गई.इसकी चपेट में आकर 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 दर्जन लोग घायल हैं.

जब तक कुछ समझ पाते तबतक हो गया हादसा,मची भगदड़

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

अमरोहा के डिडौली कोतवाली इलाके के गांव पतई खालसा गांव में शनिवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब भारी संख्या में ताजियेदार मोहर्रम के मौके पर ट्रैक्टर पर ताजिया का जुलूस लेकर कर्बला जा रहे थे.तभी कुछ ही दूरी पर ताजिया हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया.इस दौरान ताजिये में भीषण आग लग गयी.हाईटेंशन लाइन में विस्फोट होते ही ताजियेदारो में भगदड़ मच गई.इस दौरान चपेट में आ जाने से 2 की मौत हो गई जबकि 3 दर्जन लोग घायल हो गए.लोगों ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी.किसी तरह मौजूद लोगों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

घटनास्थल पर डीएम-एसपी और फायर ब्रिगेड टीम पहुंची,बुझाई आग,घायलों को कराया भर्ती

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा

हादसे की सूचना पर डीएम राजेश त्यागी और एसपी आदित्य लांघे समेत भारी फोर्स घटनास्थल पर पहुंचा.फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया और लोगो की मदद से झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया.इस हादसे में झुलसने वालो में बच्चों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है.लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद काफी देर बाद एम्बुलेंस और प्रशासन की टीम पहुँची.किसी तरह घायलों को निजी वाहन से ही अस्पताल पहुँचाया है.

हादसे में 2 की मौत 52 घायल

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो काफी संख्या थी ताजिया ट्रेक्टर पर रखकर कर्बला ले जा रहे थे, पास में ही खेत के पास हाईटेशन लाइन गुजरती है,जिससे ताजिया टकरा गया,और आग लग गई,जबतक कुछ समझ पाते चीख पुकार मच गई.सीएमओ सत्यपाल का कहना है कि यहां 16 लोगों का इलाज चल रहा है, 2 की मौत हो चुकी है,बाकी अन्य का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है कुल 52 लोग घायल हैं.बर्न वार्ड में भी शिफ्ट किया गया है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us