Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

उत्तर-प्रदेश

उत्तर-प्रदेश  लखनऊ 

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को आयोग का नया चेयरमैन नियुक्त किया है. अलीगढ़ के रहने वाले आलोक सिंह इससे पहले नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. जनवरी 2027 में उनका पुलिस सेवा से रिटायरमेंट प्रस्तावित था, लेकिन अब उन्हें आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश

Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश फतेहपुर जिले के खागा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि सेंटर से जिस सोनोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर वाली अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट जारी की जा रही थी, उनकी कोविड काल में ही मौत हो चुकी है. मामला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक पहुंचने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को पत्र लिखकर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम

Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में 22 वर्षीय सौरभ मौर्य भी शामिल है, जो गांव के कोटेदार का बेटा था. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को पकड़ लिया है.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  लखनऊ 

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. यूपीटीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थी 23 दिसंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि आवेदन फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर निर्धारित की गई है.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव

Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी परसू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. महिला 13 नवंबर को अस्पताल से दवा लेने निकली थी. चार दिन बाद उसका निर्वस्त्र शव आशापुर के जंगल में झाड़ियों के पास मिला था. पुलिस की शुरुआती जांच में अवैध संबंधों के विवाद में हत्या किए जाने की आशंका सामने आई है.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग के पास बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया. हादसे में 19 वर्षीय स्पर्श गौतम, अनुज पाल और विश्वेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि तीनों के शव कई टुकड़ों में बंट गए. तीनों दोस्त घर से जिम जाने की बात कहकर निकले थे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश शुरू कर दी है.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर घोष की है. बताया जा रहा है कि 6 महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी और किसी बात को लेकर पत्नी से अनबन चल रही थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया. कार का अगला टायर फटने से अनियंत्रित हुई गाड़ी तीन बार पलटकर डिवाइडर पार करते हुए पुल की रेलिंग से टकरा गई. हादसे में PWD में तैनात 40 वर्षीय अवर अभियंता राहुल सिंह यादव कार से छिटककर करीब 30 फीट नीचे जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उनके दोस्त शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें फतेहपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली गई. खागा कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव में पटाखे जलाते समय बच्चे की जेब में सुतली बम फट गया. गंभीर रूप से घायल सचिन को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर में जोरदार विस्फोट हो गया. हादसे में 48 वर्षीय महिला नसरीन बानो की दर्दनाक मौत हो गई. धमाका इतना शक्तिशाली था कि महिला का एक हाथ करीब 150 मीटर दूर जा गिरा. घर की छत में बड़ा गड्ढा हो गया और आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और उसकी अभिनेत्री प्रेमिका नेहा वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. करीब पांच साल तक चली सुनवाई में नौ गवाहों की गवाही और डीएनए जांच के साक्ष्य अहम साबित हुए. मां की हत्या के बाद अनाथ हुए नाबालिग बेटे को मुआवजा दिलाने के लिए भी अदालत ने सरकार से संस्तुति की है.
और पढ़ें...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ी कार्रवाई की है. हथगाम थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी और दरोगा अखिलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है. वहीं स्पेशल टीम में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल सिंह को लाइन हाजिर किया गया है. धर्मेंद्र कुमार सिंह को हथगाम थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
और पढ़ें...

Latest Posts

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव