Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

WorldCup2019:कंगारुओं को मात देने को तैयार विराट सेना!

WorldCup2019:कंगारुओं को मात देने को तैयार विराट सेना!
फाइल फोटो

वर्ल्ड कप में भारत अपने दूसरे मुकाबले में आज आस्ट्रेलिया से ओवल के मैदान में भिड़ेगा..पढ़े आज के मैच पर युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

युगान्तर प्रवाह डेस्क:  कंगारुओं को पटखनी देने के लिए विराट सेना पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। जी हां हम बात कर रहे हैं विश्वकप में होने वाले आज के मुकाबले के बारे में जिसमें भारत का मुकाबला आस्ट्रेलिया से है।

यह भी पढ़े:IPL2019:रविवार को होंगे दो मुकाबले..दिल्ली कैपिटल्स के सामने होंगे मुंबई के इंडियन्स.!

भारत अपना पिछला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से जीत कर आस्ट्रेलिया के सामने है वहीं आस्ट्रेलिया ने भी अपने पिछले दोनों मुकाबले जीतकर भारत के सामने है।

टॉस कर सकता है जीत हार का फैसला...

ओवल के मैदान में होने वाले इस मुकाबले में टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।ओवल के मैदान में जिस पिच पर ये मुकाबला होने वाला है वो बेहद ही सपाट है ऐसे में दोनों ही टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर एक बड़ा स्कोर विपक्षी टीम को दे सकती हैं।

दोनों टीमों के सबसे ताकतवर खिलाड़ी...

भारत और आस्ट्रेलिया दोनों ही बेहद मजबूत टीमें हैं।भारत की बात करें तो सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में है और उन्होंने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक लगाकर ये साबित भी किया था। साथ ही विराट और धवन के साथ के.एल राहुल भी भारत की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान करते हैं।वहीं महेंद्र सिंह धोनी धीरे-धीरे लय प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। बॉलिंग में भारत के पास बुमराह और चहल के रूप में शानदार बॉलर भी उपलब्ध हैं।

दूसरी ओर बात करें आस्ट्रेलिया टीम की तो स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की टीम में वापसी हो जाने से टीम और मजबूत हो गई है साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में शुरुआती झटकों से उबारते हुए ऑलराउंडर कूल्टन नाइल ने ऑस्ट्रेलिया को एक मजबूत स्कोर तक ले गए थे जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के बालरो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को मात दी थी। बॉलिंग की बात करें तो आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क शानदार फॉर्म में है।

आपको बता दे कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से इंग्लैंड के ओवल मैदान में शुरू होगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us