
T 20 WC 2022 : 2007 की विश्वकप विजेता टीम में रहे भारत के ये दो खिलाड़ी इस बार भी खेलेंगें साथ में
इस साल के टी ट्वेंटी विश्वकप पर सभी की निगाहें लगी हुईं हैं. टीमें अपनी अपनी तैयारियों में जुट गईं हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के दो ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो पहला टी ट्वेंटी विश्वकप ( 2007 ) भी साथ में खेले थे औऱ इस बार भी टीम का हिस्सा हैं.
T 20 WC 2022 : एशिया कप में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस थोड़ा नाराज तो हैं, लेकिन उनको विश्वकप में भारतीय टीम के उम्दा प्रदर्शन का पूरा भरोसा है.

रोहित शर्मा औऱ दिनेश कार्तिक

रोहित शर्मा ( rohit sharma 2007 t 20 wc runs ) ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में भी गौतम गंभीर का साथ देकर भारत को संकट से निकाला था.उन्होंने उस वर्ल्ड कप की चार मैचों में 29.33 की औसत और 144.26 के स्ट्राइक रेट से 88 रन बनाए थे. इसमें एक अर्धशतक शामिल था.

रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट में फाइनल सहित चार मैच खेले थे, हालांकि दिनेश कार्तिक को अंतिम 11 में खेलने का मौका नहीं मिला था. वह 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे. इसके बाद कार्तिक 2009 औऱ 2010 के भी टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा थे. लेकिन उसके बाद से वह लगातार टीम में भीतर बाहर होते रहे. 2019 के विश्वकप में वह टीम के साथ दोबारा नज़र आए थे.

