Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Team India Test cricket: नम्बर 1 टेस्ट टीम बनीं टीम इंडिया ! तीनों प्रारूपों में भारत अव्वल दर्जे पर

Team India Test cricket: नम्बर 1 टेस्ट टीम बनीं टीम इंडिया ! तीनों प्रारूपों में भारत अव्वल दर्जे पर
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम नम्बर. 1

Indian Cricket Team

इंग्लैंड से सीरीज 4-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट (Indian Test Cricket) में भी नम्बर 1 पायदान (Number 1 Rank) पर पहुंच गई है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे कर पहली रैंक (Rank) प्राप्त की है. इसके साथ ही भारत एक दिवसीय क्रिकेट और टी-20 प्रारूप में भी अव्वल नम्बर है. इसके साथ ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (Wtc) में भारत ने अपना स्थान और मजबूत कर लिया है.

ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ कर टेस्ट रैंकिंग में नम्बर वन

टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है इसका असर इंग्लैंड से हुई टेस्ट सीरीज में देखने को मिला. जहां भारत ने मेहमान टीम को 4-1 से हराकर सीरीज जीती. इसके साथ ही वनडे और टी-20 फार्मेट में भी पहले स्थान पर है. अब टेस्ट सीरीज जीतकर इस प्रारूप में भी प्रथम रैंक पाने में कामयाब हुई. यानी तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया पहले नम्बर पर है. ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर भारत टेस्ट में पहले स्थान पर रहा.

icc_test_team_rankings_news
आईसीसी रैंकिंग, image credit original source

टेस्ट रैकिंग में शीर्ष 5 टीमें

भारत सितम्बर 2023 से जनवरी 2024 के बीच टेस्ट रैकिंग पर शीर्ष रहा था. भारत का शानदार फॉर्म जारी है. इसका फायदा उन्हें अपनी रैंकिंग में देखने को मिला. भारत ने जिस तरह से इंग्लैंड को हराकर टेस्ट सीरीज जीती उससे टेस्ट चैम्पिनशिप के लिए शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया है. भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 5 टीमों में पहले स्थान पर है, भारत के 122 अंक है. दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के 117 अंक हैं, तीसरे स्थान पर इंग्लैंड 111 अंक हैं. चौथे पर न्यूजीलैंड के 101 अंक, जबकि दक्षिण अफ्रीका 99 अंक के साथ पांचवे स्थान पर है.

डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में भारत मजबूत

इसके साथ ही भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया है. भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया है. भारत के प्रतिशत अंक 68.51 हो गए हैं. डब्ल्यूटीसी चक्र में भारतीय टीम में 6 मैच जीते, जबकि दो गंवाएं और एक मैच ड्रॉ खेला. भारतीय टीम अब तक दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का सफर तय कर चुकी है लेकिन अभी तक उसे जीत नसीब नहीं हुई. फिलहाल टीम इंडिया के खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us