Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

T-20 World Cup:टी-ट्वेंटी विश्वकप में भारत के लिए ओपनिंग करेगा यह खिलाड़ी ख़ुद किया खुलासा

T-20 World Cup:टी-ट्वेंटी विश्वकप में भारत के लिए ओपनिंग करेगा यह खिलाड़ी ख़ुद किया खुलासा
ईशान किशन (फ़ाइल फ़ोटो) सोर्स-इंस्टाग्राम

आईपीएल के तुरंत बाद टी-ट्वेंटी विश्वकप शुरू हो जाएगा.टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के साथ करेगा.भारत की टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं.जो पहली बार विश्वकप में भाग ले रहें हैं.ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं ईशान किशन.उन्होंने क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं. Indian Team Opener Batsman Ishan kishan

Ishan Kishan Latest News:टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप का आगाज़ होने में बस अब कुछ ही दिनों का समय शेष हैं.आईपीएल ख़त्म होने के तुरन्त बाद ही आईसीसी द्वारा आयोजित किया जाने वाला टी-ट्वेंटी वर्ड कप शुरू हो जाएगा.आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) की तरफ़ से खेल रहे भारत के धाकड़ युवा बल्लेबाज ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन जारी है.शुक्रवार को अंतिम लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 84 रन की तूफानी पारी खेली. मुंबई ने इस मैच को 42 रन से जीता.ईशान किशन ने 84 रन बनाने के लिए मात्र 32 गेंदों का सामना किया औऱ अपनी पारी में 11 चौके 4 शानदार छक्के जड़े.इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.T-20 World Cup Latest News

बतौर ओपनर हुआ है चयन..

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. इसमें 2 विकेटकीपर शामिल हैं जो ऋषभ पंत (Rishab Pant) और ईशान किशन (Ishan Kishan) हैं. ईशान ने हालांकि कहा कि विराट कोहली (virat kohli) ने उनसे कहा था- आपको बतौर ओपनर टीम में चुना गया है और उसके लिए तैयार रहो. ईशान ने मैन ऑफ द मैच बनने के बाद कहा, ‘टी20 विश्व कप से पहले अच्छी फॉर्म में आने के लिए यह बहुत बेहतर है कि मैंने अपनी टीम के लिए कुछ रन बनाए. T-20 World Cup Latest News In Hindi

उन्होंने कहा, ‘मुझे ओपनिंग करना अच्छा लगेगा और यही विराट भाई ने कहा- आप एक ओपनर के रूप में चुने गए हैं, आपको बस उसके लिए तैयार रहना होगा. मुझे लगता है कि बड़े स्तर पर, आपको हर उस स्थिति के लिए तैयार रहने की जरूरत है.’ ishan kishan latest News

ईशान किशन के इस बयान के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए देखे जा सकते हैं. T 20 World Cup Latest News

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us