Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India vs England Test Series: राजकोट टेस्ट के पहले दिन रोहित और जडेजा ने जड़े शतक ! डेब्यू करने वाले सरफ़राज़ का ताबड़तोड़ अर्धशतक, बड़े स्कोर की तरफ भारत

रोहित शर्मा व जडेजा, image credit original source, espncricinfo

Ind vs Eng

राजकोट (Rajkot) में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन लड़खड़ाती शुरुआत के बीच भारत ने खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 326 रन बना लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 131 और रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 110 रन के शानदार शतक व डेब्यू कर रहे सरफराज खान (Sarfaraz Khan) के करियर के पहले अर्द्धशतक 62 रन की बदौलत भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है. क्रीज़ पर जडेजा व नाइट वाचमैन कुलदीप यादव नाबाद हैं.

सरफ़राज़ खान व ध्रुव जुरेल को मौका

गुरुवार को राजकोट में तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने अच्छा स्कोर बना लिया है. टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. आज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) व ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने आज अपना डेब्यू किया. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही, एक समय भारत का स्कोर 3 विकेट पर 33 रन था. यशस्वी, गिल व पाटीदार जल्द पवेलियन लौट गए. फिर लोकल बॉय रविन्द्र जडेजा और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को सम्भाला और सधी व आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भारत को बड़े स्कोर की तरफ ले जाने का प्रयास किया.

रोहित और जडेजा के शतक, डेब्यू टेस्ट में सरफ़राज़ का अर्धशतक

rajkot_test_rohit_sharma
राजकोट टेस्ट : Image Credit Original Source

दोनों के बीच 204 रन की साझेदारी हुई. वहीं रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा और पारी को आगे बढ़ा रहे थे तभी वे 131 रन पर आउट हो गए. फिर डेब्यू कर रहे सरफराज खान क्रीज़ पर आते ही जैसा उन्हें प्रथम श्रेणी में खेलता देखा जाता रहा है कुछ उसी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. सरफराज ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा. 66 गेंद पर 62 रन की पारी खेली. दुर्भाग्यवश वे रन आउट हो गए. उन्होंने यह अर्धशतक 48 गेंद पर लगाया.

सरफ़राज़ के पिता हुए भावुक

मैच शुरू होने से पहले सरफ़राज़ को जब अनिल कुंबले ने डेब्यू टेस्ट कैप पहनाई. इस दौरान उनके पिता भावुक हो गए. बेटे को राष्ट्रीय टीम में देख पिता ज्यादा भावुक हुए. जब वे मैदान पर खेलने उतरे तो उनकी इस पारी को देख ड्रेसिंग रूम में बैठे सभी खिलाड़ी तालियाँ बजाने में जुटे रहे वही पिता भी बेहद खुश दिखाई दिए.

दुर्भाग्यवश सरफराज रन आउट हो गए. जिसतरह से उन्होंने यह पारी खेली उससे एक बात तो साफ है कि सरफ़राज़ के पास अच्छे शाट हैं. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बन चुका है. क्रीज पर जडेजा 110 व कुलदीप यादव नाबाद हैं.

Read More: India Won T20 World Cup: फाइनल में शेर बनी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन

16 Feb 2024 By Vishal Shukla

Latest News

यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश में जमीन और संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया...
फतेहपुर में शादी से पहले गायब हुआ दूल्हा, दहलीज पर बैठी दुल्हन देखती रही रास्ता, एक फोन कॉल ने तोड़ दिया सपना
आज का राशिफल 11 मार्च 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहता है आपका राशिफल, जानिए किसे मिलेगा सौभाग्य
Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास की मांग ! सड़क से लेकर पार्क तक, जाने क्या है इस प्रस्ताव में
UP Weather News: यूपी में कुदरत का करिश्मा ! मार्च बना दिसंबर, कई जिलों में छाया भयंकर कोहरा
Kal Ka Rashifal: किस राशि के जातक की बदलेगी किस्मत, इनको हो सकती है बड़ी परेशानी
UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल

Follow Us