Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Nz Vs Ned Wc 2023: न्यूज़ीलैंड की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 99 रनों से हराया

Nz Vs Ned Wc 2023: न्यूज़ीलैंड की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 99 रनों से हराया
न्यूज़ीलैंड की लगातार दूसरी जीत, फोटो साभार ईएसपीएन क्रिकइंफो

Nz Vs Ned Wc 2023: न्यूज़ीलैंड ने वर्ल्ड कप में धमाकेदार शुरुआत की है, पहले इंग्लैंड को उद्घाटन मुकाबले में धूल चटाई और आज नीदरलैंड को भी हैदराबाद में 99 रनों से हरा दिया. न्यूज़ीलैंड ने लगातार दो शानदार जीत दर्ज की है. न्यूज़ीलैंड की ओर से स्पिन गेंदबाज सेंटनर ने 5 विकेट झटके. शानदार गेंदबाजी के लिए सेंटनर प्लेयर ऑफ द मैच भी बने.


हाईलाइट्स

  • न्यूज़ीलैंड ने हैदराबाद में नीदरलैंड को 99 रनों से हराया
  • न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत, सेंटनर बने मैन ऑफ द मैच
  • 5 विकेट झटके सेंटनर ने , हेदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ मैच

NewZealand's second consecutive victory : वर्ल्ड कप का कीवी टीम ने बेहद शानदार आगाज किया है. पहले इंग्लैंड और अब नीदरलैंड को शिकस्त दी है. सेंटनर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने यह मैच जीत किया आइये आज के मैच का आंखों देखा हाल बताते हैं.

न्यूज़ीलैंड की शानदार जीत

न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच हैदराबाद में सोमवार को खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रनों से हराकर वर्ल्ड कप में दूसरी जीत दर्ज की है, इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने उद्घाटन मुकाबले में इंग्लैंड को हराया था, न्यूज़ीलैंड की ओर से शानदार गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज सेंटनर जिन्होंने 5 विकेट झटके उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया.

न्यूज़ीलैंड ने 99 रन से दी मात

नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 322 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. न्यूज़ीलैंड की ओर से कानवे 32, यंग 70,  रचिन 51, मिशल 48 और लेथम 53 रन की पारी खेली.

जवाब में 323 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 223 रन बनाकर आउट हो गई, नीदरलैंड की ओर से एकरमैन ने 69 रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड में मैच 99 रनों से जीत लिया. न्यूजीलैंड की ओर से मिशन सेंटनर ने पांच विकेट झटके, शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया.

 

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us