Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Ireland T-20 Series : आयरिश के विरुद्ध बुमराह की अगुवाई में उतरेगी युवाओं से भरी टीम इंडिया ! अबतक टीम इंडिया का रहा दबदबा

India Vs Ireland T-20 Series : आयरिश के विरुद्ध बुमराह की अगुवाई में उतरेगी युवाओं से भरी टीम इंडिया ! अबतक टीम इंडिया का रहा दबदबा
जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा

वेस्टइंडीज में टी 20 सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर पहुंच चुकी है.करीब 10 माह बाद टीम में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय टीम आयरलैंड के विरद्ध डबलिन में तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलने उतरेगी.यह तीनो मैच 18,20 और 23 अगस्त को होने हैं.इसके बाद एशिया कप है.बुमराह के पास इस सीरीज मे अपनी फिटनेंस साबित करने का सुनहरा मौका भी है.


हाईलाइट्स

  • भारत का आयरलैंड दौरा, तीन मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को
  • जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व वाली युवाओं से भरी होगी टीम इंडिया,सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट
  • 18,20 और 23 अगस्त में तीनों मैच डबलिन में,बुमराह के पास फिटनेस साबित करने का सुनहरा मौका

T20 series against India and Ireland in Dublin : तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर पहुंच चुकी है.यहां के वातावरण में ढलने के लिए टीम इंडिया ने जमकर नेट प्रैक्टिस करते हुए पसीना बहाया.इस दौरान सबकी नजर काफी दिनों बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर टिकी रहीं.जिन्होंने अभ्यास के दौरान गेंदबाजी में पसीना बहाया.यह मौका उनके पास फिटनेस को सही साबित करने का भी है ,क्योंकि आगे एशिया कप और विश्व कप भी है.चलिए आपको बताते हैं कि अबतक आयरलैंड के साथ टीम इंडिया के कब-कब टी 20 मैच हुए और दोनों टीमों के क्या आंकड़े कहते है.

बुमराह की कप्तानी में नई टीम इंडिया

भारतीय टीम तीन टेस्ट मैचों की T20 सीरीज के लिए आयरलैंड पहुंच चुकी है. डबलिन में यह तीनों T20 मैच खेले जाएंगे. वहीं टीम इंडिया के नेतृत्व की जिम्मेदारी करीब 10 महीने बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी. बुमराह ने इस दौरान नेट पर जमकर पसीना भी बहाया.बुमराह की अगुवाई में पूरी भारतीय टीम उन्हें छोड़कर सभी युवा खिलाड़ी होंगे.

सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट युवाओं को मौका

आपको बताते चले कि बुमराह को आयरलैंड दौरे के लिए कप्तान बनाया गया है.जबकि ऋतुराज गायकवाड़ उपकप्तान रहेंगे. इस सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है.बुमराह को छोड़कर पूरी टीम एकदम नई रहेगी.

बुमराह के पास एक मौका भी है अपनी फिटनेस साबित करने का, क्योंकि आगे एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट भी है.यह तीनों मैच 18,20 और 23 अगस्त को डबलिन में खेले जाएंगे.

भारत और आयरलैंड अब तक टी20 में

बात की जाए दोनों टीमो के आंकड़े की तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 5 टी-20 मैच खेले गए हैं, भारत का आयरलैंड में तीसरा दौरा होगा.इससे पहले 2018 और 2022 में किया था.जिसमें दोनों में टीम इंडिया ने सीरीज जीती.दोनों टीमें पहली बार 2009 के टी-20 विश्व कप में आमने-सामने थी, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी.इससे पहले वाले आयरलैंड दौरे पर हार्दिक ने टीम की कमान संभाली थी.

पिछली सीरीज में दीपक हुडा ने जड़ा था शानदार शतक

टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक ओर से दीपक हूडा ने बनाए हैं.उन्होंने 2 मैचों में 151 रन बनाए हैं.इस सूची में हूडा के बाद रोहित शर्मा और हैरी टेक्टर हैं. पिछले साल हुई सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में हुडा ने शतक जड़ा था.उन्होंने 57 गेंदों में 104 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें 9 चौके और 6 छक्के शामिल थे.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, रॉस एडेयर, हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, फियोन हैंड, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), मार्क एडेयर, जोशुआ लिटिल, बैरी मैकार्थी, थियो वैन वोर्कॉम, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us