Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs England Test Series: रांची टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में ! अश्विन और कुलदीप की फिरकी के आगे पस्त हुए अंग्रेज, भारत जीत से 152 रन दूर

India Vs England Test Series: रांची टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में ! अश्विन और कुलदीप की फिरकी के आगे पस्त हुए अंग्रेज, भारत जीत से 152 रन दूर
कुलदीप-अश्विन, image credit original source

IND vs ENG Ranchi

भारत और इंग्लैंड के बीच रांची (Ranchi) में खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच रोमांचक हो चला है. जहां एक समय इंग्लैंड की टीम भारत पर हावी दिखाई दे रही थी. वहीं अब भारतीय टीम ने इस मैच में दबदबा बना लिया है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 40 रन बिना किसी के नुकसान के बना लिए है और भारत को जीत के लिए अब 152 रन की आवश्यकता है. अभी दो दिनों का खेल बाकी है. दूसरी पारी में अश्विन और कुलदीप की फिरकी में अंग्रेज उलझ गए. दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 145 रन पर सिमट गई.

रोमांचक स्थिति में पहुंचा रांची टेस्ट

रांची (Ranchi) में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच में जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. डेब्यू कर रहे आकाशदीप (Akashdeep) के स्पेल ने अंग्रेजों की कमर तोड़ दी. फिर भी रूट की 122 रन की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे. इसके बाद भारत की पहली पारी 307 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से यशस्वी जयसवाल 73 और ध्रुव जुरेल ने 90 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने 5 विकेट लिए.

india_strong_position_ranchi_test
रांची टेस्ट में रोमांचक मोड़ पर, image credit original source

भारत जीत से 152 रन दूर

इंग्लैंड को पहली पारी में 46 रन की बढ़त मिल गयी. दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 145 रन पर सिमट गई. अश्विन ने 5 तो कुलदीप ने 4 विकेट झटककर अंग्रेजों को अपनी फिरकी पर खूब नचाया जवाब में भारत को 192 रन का लक्ष्य मिला जहां तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए थे और अभी भी दो दिन का खेल बाकी है माना जा रहा है कि भारत इस वक्त मजबूत स्थिति में है और वह जीत से मैच 152 रन दूर है.

कल का निर्णायक दिन

हालांकि जिस तरह से रांची की पिच स्पिन कर रही है चौथे दिन भी माना जा रहा है कि स्पिनर कुछ अलग कर सकते हैं फिलहाल कल का दिन निर्णायक साबित हो सकता है. इंग्लैंड को यदि ये मैच जीतना है तो उसे भारत को कल 152 रन बनाने से रोकना होगा. क्योंकि लक्ष्य 192 का है भारत ने बिना विकेट खोए 40 रन बना लिए हैं. क्रीज पर कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल मौजूद है इंग्लैंड को यदि इस सीरीज में बराबरी पर आना है तो कल उनके सभी गेंदबाजों को चमत्कार करना होगा. वहीं भारत कल ही इस मैच को जीत कर सीरीज जीतने का प्रयास करेगा.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us