Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

क्रिकेट:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी ट्वेंटी सीरीज का पहला मुकाबला आज..इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र!

क्रिकेट:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी ट्वेंटी सीरीज का पहला मुकाबला आज..इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र!
फ़ोटो साभार ट्वीटर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज टी ट्वेंटी सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा..यह सीरीज भारत के दृष्टिकोण से कितनी महत्वपूर्ण है पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

क्रिकेट:अगले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व टी-20 के लिए टीम का सही संयोजन तैयार करने की मुहिम में कप्तान कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री के लिए लगभग 20 मैच बचे हैं। अब भी कई सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब टीम प्रबंधन को अगले 13 महीनों में देना होगा और इस दौरान आईपीएल भी आयोजित किया जाएगा। कोहली, उप कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (इस सीरीज में आराम दिया गया) को छोड़कर शुरुआती एकादश में कम से कम सात स्थान और 15 सदस्यीय टीम में चार और स्थान खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़े-क्रिकेट:BCCI पर निकाली युवराज ने भड़ास..कहा-समय आने पर करूंगा बड़ा खुलासा!

इसके मद्देनजर यह टी ट्वेंटी सीरीज काफ़ी अहम मानी जा रही है।वैसे तो वेस्टइंडीज दौरा क्लीन स्वीप कर जीतने वाली भारतीय टीम जबरदस्त उत्साह से लबरेज़ है लेक़िन वेस्टइंडीज भारत के अपेक्षा काफ़ी कमजोर टीम थी।वहीं दक्षिण अफ़्रीका के पास कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो किसी भी टीम को हराने की काबिलियत रखते हैं।

भारतीय दौरे पर आई अफ़्रीकी टीम अपने दौरे की शुरुआत टी ट्वेंटी सीरीज़ के साथ करेगी जिसका पहला मुकाबला रविवार को शाम सात बजे से खेला जाएगा।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र..

भारतीय टीम की बात करें तो यह सीरीज लोकेश राहुल,दीपक चाहर,रिषभ पंत और मनीष पांडेय के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण साबित होने वाली हैं क्योंकि अगले साल होने वाले टी ट्वेंटी विश्वकप के लिए इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीरीज में काफ़ी महत्वपूर्ण साबित होगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us