Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में रविवार को भारत ने 1 दिन में 3 गोल्ड सहित 15 पदक जीते

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में रविवार को भारत ने 1 दिन में 3 गोल्ड सहित 15 पदक जीते
एशियन गेम्स 2023, फोटो साभार सोशल मीडिया

19 वें एशियाई खेल में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है, आज भी भारतीय खिलड़ियों ने 3 स्वर्ण सहित 15 पदक जीते. पुरूष ट्रैप टीम ने निशानेबाजी में स्वर्ण जीता. 3 हज़ार मीटर स्टेपलचेज इवेंट में गोल्ड जीता.तेजिंदर पाल सिंह तूर ने भी गोला फेंक में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया.


हाईलाइट्स

  • एशियन गेम्स 2023 में भारत का रविवार को शानदार प्रदर्शन
  • आज 3 गोल्ड समेत जीते 15 पदक, सँख्या 50 पार
  • गोला फेंक, निशानेबाजी और स्टेपलचेज में जीता गोल्ड

India won 15 medals including 3 gold on Sunday : एशियाड गेम्स में भारत शानदार प्रदर्शन कर रहा है. आज भारतीय खिलड़ियों ने 3 स्वर्ण जीतकर पदकों की संख्या में इजाफा किया, इसके साथ ही 15 पदक अपने नाम किए. आइए रविवार को कौन से गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने किस तरह का प्रदर्शन किया जानेंगे.

भारत ने आज जीते 3 गोल्ड

एशियन गेम्स में चीन के हांगजोऊ में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय टीम का दबदबा दिखाई दे रहा है, रविवार को खेले गए कई मुकाबलों में भारत ने अपने पदकों की संख्या में इजाफा किया है जिनमें से आज भारत ने तीन गोल्ड जीते हैं. आज का दिन भारत के लिहाज से बढ़िया रहा.

इस तरह जीते गोल्ड

पुरुष ट्रैप यानी निशानेबाजी में भारत ने गोल्ड जीता, किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज ने कुवैत और चीन से काफी आगे दिखाई दिए, इन्होंने 361 का स्कोर किया और देश के लिए गोल्ड जीत लिया. गोला फेंक में तेजिंदर पाल सिंह तूर ने बेहतर प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने शाॅटपुट खेल में आखिरी प्रयास बहुत ही शानदार रहा, तेजिंदर ने  20.36 मीटर दूर गोला फेंका और पहले स्थान पर रहे.

1 दिन में जीते 15 पदक

अविनाश साबले ने 3,000 मीटर स्टेपलचेज इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. उन्होंने 8:19:53 मिनट में यह मुकाबला जीता, भारत ने 1 दिन में 15 पदक जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया है. भारतीय खिलड़ियों ने 3 गोल्ड सहित 15 पदक अपने नाम करते हुए कीर्तिमान बनाया. अब अंक तालिका में भारत के 13 स्वर्ण सहित 53 पदक हो चुके हैं, जिसमे 21 रजत और 19 कांस्य पदक भी शामिल हैं. इसके साथ ही भारत अंक तालिका में चौथे नंबर पर है.

Related Posts

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us