Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Arshdeep Singh Cricket Career Biography:पाकिस्तान के खिलाफ कैच छोड़कर भारतीय फैंस के निशाने पर आए अर्शदीप सिंह के बारे में जानें सब कुछ

Arshdeep Singh Cricket Career Biography:पाकिस्तान के खिलाफ कैच छोड़कर भारतीय फैंस के निशाने पर आए अर्शदीप सिंह के बारे में जानें सब कुछ
Arshdeep Singh (फाइल फोटो)

एशिया कप (Asia Cup 2022) के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के हांथों भारत को हार का मुंह देखना पड़ा. मैच के 18 वें ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाज आशिफ अली (Ashif Ali Pakistan Cricketer) का आसान सा कैच छोड़ दिया था.जिसके बाद अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) भारतीय फैंस के निशाने पर आ गए हैं.आइए जानते हैं उनका अब तक का क्रिकेट करियर कैसा रहा है.

Arshdeep Singh Biography In Hindi:एक उभरता हुआ भारतीय तेज गेंदबाज एक ग़लती के चलते आज भारतीय क्रिकेट फैंस के निशाने पर है.सोशल मीडिया में उसके बारे में अनाप शनाप बयानबाजी की जा रही है. उसे ट्रोल किया जा रहा है. क्रिकेटर के बचाव में कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी उतरे हैं. साथ ही विराट कोहली, रोहित शर्मा ने भी अर्शदीप का समर्थन किया है.

अर्शदीप सिंह का क्रिकेट रिकार्ड.. Arshdeep Singh Biography And Cricket Record

अर्शदीप सिंह का जन्म 5 फ़रवरी 1999 को गुना मध्यप्रदेश में हुआ था.अपने क्रिकेट कॅरियर की शुरुआत अर्शदीप ने 2018 में अंडर-19 विश्वकप से की थी. इसके बाद 2018 में ही पंजाब की तरफ़ से विजय हज़ारे ट्राफी खेली थी.

2019 में आईपीएल की किंग्स इलेवन पंजाब (Kings 11 Punjab) ने इन्हें ख़रीदा था. 16 अप्रैल 2019 को अपना पहला आईपीएल मुकाबला खेला था. औऱ उस साल टीम की तरफ से सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे नम्बर पर रहे. आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से (Arshdeep Singh IPL Career) वह विश्व जगत में चर्चा में आए.

नवंबर 2019 में, उन्हें बांग्लादेश में 2019 एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के लिए भारत की टीम में नामित किया गया.उन्होंने 25 दिसंबर 2019 को पंजाब के लिए 2019-20 रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया.

इसके बाद जून 2021 में, उन्हें भारत के श्रीलंका दौरे के लिए पांच नेट गेंदबाजों में से एक के रूप में नामित किया गया.इसके बाद दौरे के बीच में एक खिलाड़ी के बीमार हो जाने से अंतिम दो ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए भारत की मुख्य टीम में शामिल किया गया.लेकिन उन्हें अंतिम ग्यारह में खेलने का मौका नहीं मिला.

इंग्लैंड के खिलाफ किया इंटरनेशनल डेब्यू..

7 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया.उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी ट्वेंटी मुकाबला खेला.अब तक वह कुल 9 अंतरराष्ट्रीय टी-ट्वेंटी मुकाबले खेल चुके हैं जिनमें 13 विकेट ले चुके हैं.वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में सम्पन्न हुई सीरीज़ में वह अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते मैन ऑफ़ द सीरीज चुने गए थे. 

कैच छोड़ निशाने पर आए..

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh Cricket Career) एक उभरते हुए भारतीय तेज गेंदबाज हैं इसमें कोई दो राय नहीं हो सकता है. लेकिन भारत में क्रिकेट को पूजा जाता है. भारतीय फैन्स के लिए हार औऱ वो भी पाकिस्तान से किसी सदमें से कम नहीं होती है.

इसी लिए जब भारतीय टीम पाकिस्तान से मैच हारती है तो क्रिकेटरों की जमकर आलोचना होती है. अर्शदीप सिंह ने एशिया कप के सुपर फोर में पाकिस्तान के खिलाफ पारी के 18 वें ओवर में पाकिस्तान के बल्लेबाज आशिफ अली का एक आसान सा कैच छोड़ दिया था.

अंत मे आशिफ अली अपनी टीम की जीत के हीरो बने. इसी के चलते सोशल मीडिया में अर्शदीप सिंह के खिलाफ जमकर ट्रोलिंग हो रही है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us