Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hartalika teej Ki Katha:कब है हरतालिका तीज औऱ क्या है इसकी कथा जानें

Hartalika teej Ki Katha:कब है हरतालिका तीज औऱ क्या है इसकी कथा जानें
Hartalika teej ki katha: सांकेतिक फ़ोटो

भाद्र मास की तृतीया तिथि को महिलाएं औऱ लड़कियां तीज का व्रत रखती हैं।आइए जानतें हैं इस साल यह किस तारीख़ को है औऱ क्या है इसकी कथा.Hartalika Teej Ki Katha Hartalika teej 2021

Hartalika teej 2021:कुंआरी लड़कियां सुयोग्य औऱ सुंदर वर पाने के लिए औऱ विवाहित स्त्रियां पति की लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं।यूपी बिहार सहित देश के कई हिस्सों में मनाए जाने वाला यह प्रमुख व्रत एवं त्योहार है।भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह मनाया जाता है।2021 में यह व्रत 9 सितम्बर को है।Hartalika Teej 2021 Kab Hai

Hartalika Teej Ki Katha हरतालिका तीज व्रत कथा..

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां पार्वती कई जन्मों से शिव जी को पति के रूप में पाना चाहती थी।इसके लिए मां पार्वती ने बाल अवस्था से ही तपस्या करने लगी थीं।मां पार्वती इस तपस्या के दौरान अन्न और जल ग्रहण नहीं करती थी।इस दौरान वह सिर्फ सूखे पत्ते चबाकर ही पूरा तप किया करती थीं। माता को इस अवस्था में देखकर उनके परिजन बहुत दुखी थे। Teeja Ki Katha

एक दिन नारद मुनि विष्णु जी की ओर से पार्वती माता के विवाह का प्रस्ताव लेकर उनके पिता के पास गए।उनके पिता तुंरत मान गए लेकिन जब मां पार्वती को यह ज्ञात हुआ तो उनका मन काफी दुखी हुआ और वे रोने लगीं।मां पार्वती को इस पीड़ा से गुजरता देख एक सखी ने उनकी माता से कारण पूछा।देवी पार्वती की माता ने बताया कि पार्वती शिव जी को पाने के लिए तप कर रही है लेकिन उनके पिता विवाह विष्णु जी से करना चाहते हैं।पूरी बात जानने के बाद सखी ने मां पार्वती को एक वन में जाने की सलाह दी। Har talika teej vrat katha in hindi

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

मां पार्वती ने सखी की सलाह मानते हुए वन में जाकर शिव जी तपस्या में लीन हो गईं।भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की तृतीया (Hartalika Teej) को माता पार्वती ने रेत से शिवलिंग बनाया और शिव स्तुति करने लगी।मां पार्वती ने रात भर शिव जी का जागरण किया। काफी कठोर तपस्या के बाद शिव जी ने मां पार्वती को दर्शन देकर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। Hartalika teej ki katha

Read More: पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व

Tags:

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us